फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer beaten to death, report on six

हरदोई: गाली देने से मना करने पर किसान की पीटकर हत्या, छह पर रिपोर्ट

Thu, 17 Dec 2020 07:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Dec 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Farmer beaten to death, report on six
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के अरमी गांव में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान छह लोगों ने किसान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। बघौली थाना क्षेत्र के अरमी गांव निवासी श्रीकेशन (38) पुत्र अर्जुन खेती करता था। उसने कुछ जानवर भी पाल रखे हैं। बुधवार की देर शाम वह अपनी पत्नी सरला के साथ भैंस दुहने जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव निवासी राजेश और सुरेंद्र पुत्र रामभरोसे, शिवकुमार और रामखिलावन पुत्र रामेश्वर, शैलेंद्र पुत्र रामसेवक और कमलेश पुत्र बाबू ने शराब के नशे में श्रीकेशन से गालीगलौज शुरू कर दी। श्रीकेशन ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरला ने यूपी 112 को सूचना दी तो पहुंची पुलिस ने घायल श्रीकेशन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई। बघौली थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि सभी छह आरोपियों के खिलाफ सरला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

32 वर्ष पहले पिता की भी हुई थी हत्या
श्रीकेशन के पिता अर्जुन की भी हत्या हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 32 वर्ष पहले अर्जुन की हत्या भी लाठी-डंडों से पीटकर कर दी गई थी। इस मामले में अर्जुन की हत्या में आरोपी बनाए गए राजेश और सुरेंद्र के पिता रामभरोसे पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

लंबे समय तक न्यायालय में मामला चला था, लेकिन बाद में आरोपी की भी मौत होने के कारण मामला खत्म हो गया था। पिछले कई वर्ष से हत्या की उक्त घटना को भूलकर दोनों परिवारों के बीच सामंजस्य बना हुआ था, लेकिन बुधवार को फिर घटना हो गई।

सिर की हड्डियां तीन जगह से टूटीं
पोस्टमार्टम में श्रीकेशन के सिर की हड्डियां तीन जगह से टूटने की पुष्टि हुई है। हड्डियां टूटने के बाद चकनाचूर भी हो गईं और यही मौत की वजह भी बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed