फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer Babu Singh, Never had more than Rs 10000 in the account, raids underway to search for the accused

किसान बाबू सिंह: खाते में कभी 10 हजार से ज्यादा नहीं रहे...चेक दिए 6.29 करोड़ के, आरोपियों की तलाश में दबिश

Fri, 15 Sep 2023 12:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Sep 2023 12:28 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने जब शिवम सिंह के खाते की डिटेल खंगाली तो पता चला कि उस खाते में कभी 10 हजार रुपये अधिक रहा ही नहीं।  वहीं राहुल जैन ने जो चेक बाबू सिंह को दी थी, उसका भुगतान ही नहीं हुआ।

विज्ञापन
Farmer Babu Singh, Never had more than Rs 10000 in the account, raids underway to search for the accused
किसान ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या के मामले में जिस शिवम सिंह के नाम की 6.29 करोड़ की पांच चेक दी गईं थीं, उसके खाते में कभी 10 हजार रुपये से ज्यादा की रकम ही नहीं रही। इससे साफ है कि भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर का शुरुआत से किसान बाबू सिंह को ठगने का इरादा था। इसका खुलासा गुरुवार को पुलिस की जांच में हुआ।

विज्ञापन

ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम ने बुधवार को किसान बाबू सिंह यादव और भाजपा नेता समेत सभी छह आरोपियों के 13 खाते सीज कराए थे। मृतक बाबू सिंह का एक, डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर और राहुल जैन के दो-दो, बबलू यादव, मधुर पांडेय और जितेंद्र यादव का एक-एक और शिवम सिंह चौहान के तीन खाते शामिल थे।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस टीम ने बैंक प्रबंधन के जरिये सभी के बैंक डिटेल हासिल कर ली। जांच में पता चला शिवम सिंह मैनपुरी के मिश्रा कंपाउंड स्टेशन रोड स्थित एसबीआई की शाखा में खाता है। खाता नंबर 32185452630 है। शिवम सिंह ने इसी खाते के जरिये बाबू सिंह को पांच चेक दी थी। पुलिस ने जब शिवम सिंह के खाते की डिटेल खंगाली तो पता चला कि उस खाते में कभी 10 हजार रुपये अधिक रहा ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई पांच टीमें
एडिशनल डीसीपी पूर्वी के नेतृत्व में पांच टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। इसमें थाना प्रभारी कैंट, रेलबजार, हरबंशमोहाल, चकेरी की दो टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों की तलाश में जुटी टीमों को कई अहम सुराग हासिल हुए हैं। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, मैनपुरी भेजी गई है। साथ ही कानपुर में भी आधा दर्जन लोगों के दबिश दी गई है। इधर भाजपा नेता आशू दिवाकर की तलाश में पुलिस की दो टीमें फतेहपुर और प्रयागराज में दबिश दे रही है।

परिजनों समेत 50 से अधिक लोगों से पूछताछ
पुलिस की पांच टीमें बाबू सिंह के परिजनों समेत 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। कुछ अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इधर पुलिस ने गुुरुवार को सुसाइड नोट को फोरेंसिक लैब भेजा है।

सत्याग्रह में बोली बेटियां, योगी जी डॉ. निरंजन को क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी
चकेरी के किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी, बेटियों का संघर्ष जारी है। इस क्रम में गुरुवार को कैंट में न्याय संघर्ष समिति के साथ परिजनों ने सत्याग्रह किया। आरोपी की 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर बेटियों ने मुख्यमंत्री को अपने खून से पत्र लिखने की चेतावनी दी। कहा कि अधिकारी आरोपी डॉ. प्रियरंजन को समय दे रहे हैं। ताकि वह हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ले।

सिर्फ मधुर पांडेय का रुपया किसान के खाते में पहुंचा
ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि राहुल जैन ने एक्सिस बैंक नोएडा ब्रांच शाख की 25 लाख रुपये के दो चेक काटे थे। ये रुपये किसान के खाते में नहीं पहुंचे हैं। मधुर पांडेय ने चेक के जरिये 6.85 लाख रुपये और नकद 15 हजार रुपये दिए थे। इन रुपयों का ट्रांजेक्शन किसान के खाते में मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed