{"_id":"62e2783c2fdcc74961148f2a","slug":"farmer-assaulted-for-plowing-the-field-in-farrukhabad-case-filed-against-seven-including-sp-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेत में जुताई करने पर मारपीट: सपा नेता सहित सात पर मुकदमा दर्ज, जातिसूचक गालियां दीं और तमंचे से फायर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में जुताई करने पर मारपीट: सपा नेता सहित सात पर मुकदमा दर्ज, जातिसूचक गालियां दीं और तमंचे से फायर किया
Thu, 28 Jul 2022 05:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 28 Jul 2022 05:22 PM IST
सार
संकिसा थाना क्षेत्र में खेत में जुताई करने पर किसान के साथ मारपीट, तमंचे से फायर और जातिसूचक गालियां देने पर सपा नेता समेत सात लोगों के पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के संकिसा। खेत में जुताई करने पर सपा नेता व उनके साथियों ने किसान से जाति सूचक गाली गलौज कर मारपीट की। तमंचे से फायर किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सपा नेता सहित सात के खिलाफ एससी/एसटी में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव भटाह राजपाल जाटव ने गांव उनासी निवासी सपा नेता इंद्रेश यादव उर्फ बंटू, गांव भटाह निवासी पंकज यादव, इंद्रेश यादव, इंद्रपाल, अनिल कुमार पाल उर्फ ईत पाल व दो अज्ञात के खिलाफ एससी/एसटी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इसमें आरोप लगाया कि 24 जुलाई को वह अपना खेत जुतवा रहा था। तभी सपा नेता इंद्रेश यादव उर्फ बंटू सहित सातों लोग मौके पर आए। इन लोगों ने राजपाल व उसकी पत्नी से जाति सूचक गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर इंद्रेश यादव उर्फ बंटू ने तमंचे से फायर कर दिया, जो कि मिस हो गया।
विज्ञापन
वहीं, जुताई कर रहे गांव इब्राहिमपुर निवासी चालक शिवनंदन के साथ मारपीट कर दी। खेत की जुताई करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर यह लोग तमंचे लहराते हुए चले गए। राजपाल ने आरोप लगाया कि यह लोग काफी समय से उसको अपना खेत नहीं जोतने दे रहे हैं।