{"_id":"5ee720cbee7d7367cd1723b9","slug":"family-said-dead-body-was-thrown-after-killing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: अधेड़ की हत्या कर शव खेत में फेंका, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: अधेड़ की हत्या कर शव खेत में फेंका, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 15 Jun 2020 12:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले में कोंच कस्बे के आराजी लेन इलाके में अधेड़ का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक जानवर चराने का काम करता था और रविवार शाम से लापता था। शव की हालत से लग रहा था कि सिर पर किसी वजनदार चीज से प्रहार किया गया है। गले में भी रस्सी के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के अलावा एसडीएम अशोक कुमार और एसपी डॉ. सतीश कुमार मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक को रविवार शाम इलाके के ही कुछ लोग काम के बहाने ले गए थे। आरोप लगाया कि उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया है। इंस्पेक्टर इमरान खान के मुताबिक तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
सीओ आरपी सिंह के मुताबिक फिलहाल आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी। सोमवार की सुबह बिजलीघर के पीछे लालाराम के खेत में आराजी लेन निवासी इकराम कुरैशी (45) पुत्र इशहाक का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया।

सूचना पर सीओ और एसडीएम भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम को घर पर एक व्यक्ति इकराम को यह कह कर ले गया था कि गाय दुहनी है, तभी से वह लापता था। परिजन रात भर उसकी खोज करते रहे लेकिन सुबह खेत पर शव पड़ा होने की जानकारी मिली।
मृतक के भतीजे कल्लू पुत्र मुश्ताक निवासी आराजी लेन कोंच की तहरीर पर विनोद, दीने पुत्रगण जगदीश निवासी आराजी लेन, उनके मामा मूंगा उर्फ गूंगा निवासी ऐधा थाना कोटरा तथा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि विनोद और इकराम दोनों ही जानवर चराने का काम करते थे, हो सकता है कि इसी को लेकर उनका आपस में कोई विवाद चल रहा हो। इसके अलावा लेनदेन के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। विनोद पर ही आरोप है कि वह घर से इकराम को ले गया था। जल्द ही हकीकत सामने आएगी।