{"_id":"613a14a38ebc3eafb75630e6","slug":"fake-pointman-caught-flagging-off-kayamganj-station-kanpur-news-knp6510825200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायमगंज स्टेशन पर झंडी दिखाते धरा गया फर्जी प्वाइंटमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायमगंज स्टेशन पर झंडी दिखाते धरा गया फर्जी प्वाइंटमैन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज रेलवे स्टेशन पर महिला प्वाइंटमैन की जगह फर्जी प्वाइंटमैन को झंडी दिखाते आरपीएफ ने गुरुवार को दबोच लिया। इसके बाद प्वाइंटमैन महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। फर्जी प्वाइंटमैन पांच वर्ष से स्टेशन पर झंडी दिखा रहा था। लापरवाही के आरोप में महिला प्वाइंट मैन और स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया है।
कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के सादिकापुर निवासी रामबेटी रेलवे में प्वाइंटमैन है। उनकी तैनाती कायमगंज स्टेशन पर थी। रामबेटी की जगह किसी और के ड्यूटी करने की सूचना रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) इंस्पेक्टर और रेलवे की क्राइम ब्रांच इज्जतनगर के इंस्पेक्टर सतेंद्र पाल सिंह को मिली थी। इस पर बुधवार को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर जांच की। स्टेशन से ट्रेनों के गुजरते रामबेटी की जगह एक पुरुष को झंडी दिखाते कई वीडियो बनाए। इसके बाद उसे झंडी देखाते दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हरिनाथ निवासी अल्हापुर, कायमगंज बताया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार के अनुसार हरिनाथ कायमगंज रेलवे स्टेशन पर ही ठेके पर नलकूप ऑपरेटर है। वह पांच साल से रामबेटी की जगह प्वाइंटमैन की ड्यूटी कर रहा था। इसके एवज में राबेटी उसे 7000 रुपये महीने देती थी। हरिनाथ की गिरफ्तारी की खबर के कुछ देर बाद ही रामबेटी स्टेशन पहुंची और रजिस्टर पर अपने दस्तखत कर दिए। आरपीएफ ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। रामबेटी ने आरपीएफ को बताया कि हरिनाथ को झंडी दिखाने के एवज में 100 प्रतिदिन के हिसाब से देती थी।
विज्ञापन
आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ रेल सुरक्षा से खिलवाड़ करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। लापरवाही के आरोप में कायमगंज स्टेशन मास्टर विमल कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया गया है।