{"_id":"60d5cf88c2a6b1602637a0c7","slug":"fake-medicines-supplied-across-the-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौत का कारोबार : देश भर में सप्लाई हो रही नकली दवाएं, कानपुर में गिरफ्तार सरगना ने उगले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का कारोबार : देश भर में सप्लाई हो रही नकली दवाएं, कानपुर में गिरफ्तार सरगना ने उगले राज
Fri, 25 Jun 2021 06:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:17 PM IST
सार
मनीष ने बताया कि वह अलीगढ़, मेरठ, अहमदाबाद से नकली दवाइयां लेकर आता था। लखनऊ स्थित गोदाम में दवाइयों को रखता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नकली दवाओं का कारोबार करने वाले रायबरेली निवासी सरगना मनीष मिश्रा को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। क्राइम ब्रांच ने मनीष मिश्रा की गिरफ्तारी कानपुर में दादानगर पुल के पास से दिखाई है। उसके पास से एक गत्ता अल्ट्रासेट दवा (मांसपेशियों में दर्द की दवा) बरामद की।
दवा असली है या नकली यह पता करने के लिए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। मनीष ने बताया कि वह अलीगढ़, मेरठ, अहमदाबाद से नकली दवाइयां लेकर आता था। लखनऊ स्थित गोदाम में दवाइयों को रखता था।
इसके बाद डिमांड के अनुसार सप्लाई कर देता था। बताया कि नकली दवाओं की सप्लाई देश भर में होती है। गोरखपुर में नकली दवाइयों की सप्लाई कोलकाता से की जाती है। पूरे देश में नेटवर्क फैला है। नकली दवाओं की सप्लाई करने वाले वेंडरों की संख्या सैकड़ों में है।
विज्ञापन
मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने लखनऊ स्थित नकली दवाओं के गोदाम में छापेमारी कर करीब दो करोड़ की दवाइयां बरामद भी की थीं। एडीसीपी क्राइम दीपक भूकर के अनुसार मनीष ने काली कमाई से करोड़ों की संपति बनाई है, जिसके विषय में पता किया जा रहा है।

कर्ज लेकर शुरू किया धंधा
मनीष ने पुलिस को बताया कि उसने 80 लाख रुपये का कर्ज लिया था। चुकाने के लिए नकली दवाइयों का कारोबार किया। हालांकि वह नहीं बता सका कि 80 लाख कहां खर्च किए। पुलिस को शक है उसने कर्ज लेकर धंधा शुरू किया होगा।
नशीले इंजेक्शन की सप्लाई देने वाला अभी भी पकड़ से दूर
नकली दवाओं की सप्लाई करने गुजैनी पहुंचे गुड्डू उर्फ पिंटू गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके नौबस्ता निवासी वांछित साथी सुनील की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच ने प्रयास तेज कर दिए हैं। वह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ है। वहीं, गुड्डू ने क्राइम ब्रांच को पूछताछ में बताया कि पूर्व में नशीले इंजेक्शनों की खेप वह बरेली से मंगवाता था। इसके बाद इन इंजेक्शनों की शहर में सप्लाई की जाती थी।