फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake in police recruitment examination, two soldiers take the contract to pass in examination

पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दो सिपाहियों ने लिया पास कराने का ठेका, दर्ज होगी एफआईआर

Tue, 07 Jan 2020 09:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Jan 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Fake in police recruitment examination, two soldiers take the contract to pass in examination
सिपाही भर्ती परीक्षा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती परीक्षा में विग लगाकर फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थी ने अलीगढ़ के दो सिपाहियों पर पास कराने का ठेका लेने का आरोप लगाया है। पुलिस की एक टीम अलीगढ़ जाकर दोनों सिपाहियों से पूछताछ करेगी। फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थी पंकज ने पूछताछ में बताया कि उसने लिखित परीक्षा तो उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन उसकी लंबाई कम थी।
विज्ञापन


यह बाधा पार कराने के लिए बाजोत, टप्पल (अलीगढ़) निवासी दिल्ली में तैनात सिपाही और दमुआका (अलीगढ़) निवासी यूपी पुलिस में तैनात सिपाही से संपर्क किया था। आरोप है कि दोनों ने कद की बाधा पार कराने के एवज में 50 हजार रुपये मांगे थे। उसने सिपाहियों को 12 हजार रुपये कैश दे दिए। बाकी रुपये पास होने के बाद देने की बात कही थी।
विज्ञापन


 

रविवार को दोनों सिपाही अपनी कार से उसे केला नगर, क्वार्सी निवासी व्यक्ति के घर ले गए। जहां उसके विग लगवाई। दोनों उसे कार से कानपुर लाए थे। वे खुद पुलिस लाइन के बाहर बैठ गए। पंकज के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही दोनों वहां से भाग निकले। इंस्पेक्टर संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि पूछताछ और जांच के बाद दोनाें सिपाहियों को भी आरोपी बनाया जाएगा।

अलीगढ़ बना फर्जीवाड़े का गढ़
झांसी में हुई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में गोंडा निवासी अभ्यर्थी पंकज चौधरी की जगह फिरोजाबाद निवासी सॉल्वर सोनू ने परीक्षा दी थी। वहीं, अलीगढ़ के अभ्यर्थी शिवकुमार की जगह बिहार शेखपुरा निवासी सॉल्वर विनोद कुमार ने उसे परीक्षा दे पास कराया था। दोनों मामले पकड़ लिए गए थे। अभ्यर्थियाें ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी टीसीएस के दो कर्मचारियों अलीगढ़ निवासी अंशु अवस्थी व अनिल कुमार पर घूस लेने का आरोप लगाया था। पुलिस उनको अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

इटावा के परीक्षा केंद्र भी सवालों के घेरे में
पंकज की गिरफ्तारी के बाद अब इटावा में होने वाली परीक्षा भी सवालों के घेरे में आ गई है। पंकज ने इटावा में परीक्षा दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed