{"_id":"5829f46a4f1c1b59368fe262","slug":"fake-currency-seize","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नाेट जमा करने बैंक पहुंच रहे लाेग, पकड़ी गई भारी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नाेट जमा करने बैंक पहुंच रहे लाेग, पकड़ी गई भारी रकम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
नकली नाेट जमा करने बैंक पहुंच रहे लाेग
विज्ञापन
हजार और पांच सौ के नोट जमा करने पहुंचे लोगों के पास नकली नोट भी थे, यह उन्हें बैंक जाकर पता चला। कैशियर ने नकली बताकर नोट थमाया तो सन्न रह गए। असली करेंसी के साथ नकली नोट लेकर बैंक पहुंचने वालों की संख्या शहर में दो चार सौ नहीं बल्कि पांच हजार से ज्यादा है। ये सभी नोट बैंकों में कैश डिटेक्टर मशीन में पकड़े गए। बैंक के सूत्र बताते हैं कि शहर की करीब सौ बैंकों में नकली नोट पहुंचे हैं। इनमें पांच सौ के नोटों की संख्या सात हजार के आसपास है। करीब तीन हजार नोट एक हजार के हैं। एक हजार नोट सौ के भी पकड़े गए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि हजार व पांच सौ के नकली नोटों की इतनी संख्या जानकर रिजर्व बैंक भी हैरान है। इस वजह से रुपये जमा करते समय कैश डिटेक्टर मशीन पर दो बार चेक किया जा रहा है। सतर्कता पहले से अधिक बढ़ा दी गई है, क्योंकि रुपये जमा करने का काम अभी 31 दिसंबर तक चलना है।