{"_id":"61b324e9ef825f501826ac94","slug":"fake-account-of-csjmu-vice-chancellor-on-twitter-spread-misleading-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएमयू के कुलपति का ट्विटर पर फेक एकाउंट बना भ्रामक खबरें फैलाईं, विवि प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएमयू के कुलपति का ट्विटर पर फेक एकाउंट बना भ्रामक खबरें फैलाईं, विवि प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
Fri, 10 Dec 2021 03:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 10 Dec 2021 03:29 PM IST
सार
सीएसजेएमयू के कुलपति के नाम से किसी शातिर ने एक ट्विटर हैंडल (@vpathakin2) बनाया है। उससे लगातार ट्वीट हो रहे हैं। एक ट्वीट एकेटीयू को लेकर किया गया है कि तानाशाही रवैया न अपनाएं, कोरोना को देखते हुए ऑनलाइन ही परीक्षा लें।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में साइबर अपराधियों ने ट्विटर पर सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के नाम से फेक एकाउंट बनाया है। विवि से संबंधित तमाम फर्जी सूचनाएं इस हैंडल के माध्यम से शेयर की जा रही हैं। इसकी जानकारी विवि प्रशासन को हुई तो कुलपति की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई।
पुलिस मामले में तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। कुलपति के नाम से किसी शातिर ने एक ट्विटर हैंडल (@vpathakin2) बनाया है। उससे लगातार ट्वीट हो रहे हैं। एक ट्वीट एकेटीयू को लेकर किया गया है कि तानाशाही रवैया न अपनाएं, कोरोना को देखते हुए ऑनलाइन ही परीक्षा लें।
अधिकतर ट्वीट इसी तरह के हैं। कई ट्वीट में एकेटीयू के कुलपति प्रो विनीत कंसल को भी टैग किया गया है। यह ट्विटर हैंडल जनवरी 2016 में बनाया गया है। जिसमें 2 हजार से अधिक फॉलोअर हैं और 39 सौ से अधिक ट्वीट हैंडल से किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
कुलपति की तरफ से जारी किए गए नोट में कहा गया है कि यह फेक एकाउंट है। एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।