{"_id":"5e833b008ebc3e711a36c3fb","slug":"facebook-post-provided-food-to-laborers-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: फेसबुक पोस्ट ने देहरादून में मजदूरों को दिलाया भोजन, मदद करने वाले बोले कोई नहीं सोएगा भूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: फेसबुक पोस्ट ने देहरादून में मजदूरों को दिलाया भोजन, मदद करने वाले बोले कोई नहीं सोएगा भूखा
Tue, 31 Mar 2020 06:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 31 Mar 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : pexels.com
विज्ञापन
हरदोई में सांडी विकास खंड अंतर्गत अरवल थाना क्षेत्र के गांव मंसूररपुर निवासी युवक ने सोशल साइट पर देहरादून में फंसे हरदोई के कई क्षेत्रों के मजदूरों के भूखे होने का मामला उठाया। इसपर देहरादून में ही रह रहे हरदोई के युवक ने मजदूरों के भोजन की व्यवस्था करने की मकान मालिक से बात की।
जिसपर गुरुद्वारे के माध्यम से कुल तीन हजार श्रमिकों को लंच पैकेट बांटे गए हैं। जिले के सांडी ब्लाक के गांव मंसूररपुर निवासी दीपक अवस्थी ने शनिवार को फेसबुक पर शाहाबाद, हरपालपुर, सांडी व अहिरोरी क्षेत्र के करीब 300 से अधिक मजदूरों के देहरादून के डोईवाला इलाके में एक घर में फंसे होने की बात पोस्ट की।
विज्ञापन
इसे डोइवाला में रह रहे हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम चुंगी निवासी गौरव मिश्रा ने पढ़ा। उन्हें पता चला कि कुछ किलोमीटर दूर ही वह जगह है, जहां मजदूर फंसे हैं। गौरव ने फोन पर बताया कि उन्होंने दीपक से बात की तो उन्होंने उस घर के मालिक आनंद का नंबर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां हरदोई के 300 मजदूरों समेत 3000 श्रमिक थे। उनके खाने की चिंता में उन्होंने टूरिज्म बिजनेस के पार्टनर नितिन नेगी से बात की। जनप्रतिनिधियों तक भी बात पहुंचाई गई।
इसी बीच वहां स्थित गुरु द्वारे में बात की तो गुरुद्वारा कमेटी ने आश्वस्त किया। रविवार सुबह गुरुद्वारे से भोजन पहुंच गया। मकान मालिक आनंद का कहना है कि जब तक लॉकडाउन रहेगा, प्रयास रहेगा कि सभी तीन हजार मजदूरों तक भोजन पहुंचता रहे।