{"_id":"5f8ee2c69089867009485e1a","slug":"explosion-in-bolero-six-injured-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बोलेरो में अचानक हुआ धमाका, छह घायल, गैराज में खड़े चार वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बोलेरो में अचानक हुआ धमाका, छह घायल, गैराज में खड़े चार वाहन क्षतिग्रस्त
Tue, 20 Oct 2020 06:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Oct 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बोलेरो को देखती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-सागर हाईवे पर बस स्टैंड के पास बोलेरो में अचानक विस्फोट होने से गैराज के बाहर खड़े चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तीन वाहन मिस्त्री व तीन राहगीर भी घायल हुए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। फोरेंसिक टीम ने जांच के नमूने लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद विस्फोट के कारणों का पता चलेगा। मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्यालय की तरफ जा रही बोलेरो में बसस्टैंड के पास अचानक विस्फोट हो गया।
विस्फोट होते ही बस स्टैंड के पास अफरातफरी मच गई। जब तक लोग संभल पाते बोलेरो में सवार लोग मौके से भाग निकले। विस्फोट से गैराज में खड़ी एक कार, दो बोलेरो व एक बस क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हाईवे पर रमेशचंद्र गुप्ता के मकान की दूसरी मंजिल में लगे शीशे चकनाचूर हो गए। हादसे में गैराज में काम कर रहे मिस्त्री सोनू, मोहित, विष्णु के साथ राहगीर नेहा (30), सरस्वती (60) निवासी सूरजपुर कुछेछा व लल्लू प्रसाद वर्मा (55) निवासी भैंसमरी थाना सिसोलर घायल हो गए।

घायल नेहा, सरस्वती व लल्लू को सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जिस बोलेरो में विस्फोट हुआ है वह वाहन कृष्ण लाल कुशवाहा का बताया जा रहा है।
पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। विस्फोट का कारण जानने के लिए फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने लिए हैं। पुलिस के अनुसार विस्फोट टायर फटने से हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव, कस्बा इंचार्ज अजीत सिंह पहुंचे।
इसके बाद सीओ अनुराग सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया मामला टायर फटने का प्रतीत होता है। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद ही घटना की असलियत का पता चल सकेगा। वहीं लोगों की मानें तो बोलेरो में विस्फोटक सामग्री थी।