फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Expiry snacks brought for cattle, fed to the city

पशुओं के लिए लाए एक्सपायरी नमकीन, शहरियों को खिलाई, नमकीन चिप्स और अन्य खाद्य वस्तुएं जब्त

Sat, 22 Feb 2020 11:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 Feb 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Expiry snacks brought for cattle, fed to the city
247 क्विंटल एक्सपायरी नमकीन, चिप्स और अन्य खाद्य वस्तुएं जब्त - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पशुओं को खिलाने के नाम पर दिल्ली की ब्रांडेड कंपनियों से एक्सपायरी नमकीन और चिप्स लाकर शहरियों को खिलाई जा रही है। शनिवार को सूचना पर खाद्य विभाग ने पनकी इंडस्ट्रियल स्थित आरजे एग्रोटेक में जब छापा मारा तो अधिकारी भी भौचक्के रह गए।
विज्ञापन


होली को देखते हुए इन लोगों ने भारी मात्रा में माल मंगाया हुआ था। इसे त्योहार में खपाने की तैयारी थी। मौके से 247 क्विंटल से अधिक एक्सपायरी नमकीन और दूसरी खाद्य सामग्री जब्त की गई। टीम में शामिल अधिकारियों के मुताबिक ये लोग एक्सपायरी नमकीन और चिप्स बाहर से लाते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद फुटकर और पैकिंग कर यहां बेचते थे। इस बार भी बड़ी मात्रा में माल इसी साजिश के तहत लाया गया था। खाद्य विभाग की टीम ने और भी जगह इस तरह के धंधे चलने की आशंका जताई है। जब्त किए गए खाद्य पदार्थोँ की कीमत करीब साढ़े पांच लाख से अधिक आंकी गई है। इनके नमूने ले लिए गए हैं। इसी तरह अनंत स्नैक्स के यहां से भी 21 हजार की खाद्य वस्तुओं को सीज किया गया है। कार्रवाई करने वालों में सहायक आयुक्त खाद्य हरिशंकर सिंह, विजय प्रताप सिंह, संजय कुमार सिंह आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह किया जाता है काला धंधा
अच्छी कंपनी की एक्सपायरी नमकीन लेकर उसमें कुछ और स्वादिष्ट चीजें व चटक रंग मिलाकर नई पैकिंग में भरा जाता है। इसके बाद शहर में सप्लाई की जाती थी। 

ठेके होते निशाने पर
इन लोगों के लिए माल खपाने के प्रमुख अड्डे शराब ठेके हैं। यहां चलने वाली कैंटीनों में ये सस्ते दामों में सप्लाई कर देते हैं। 

यह माल जब्त किया गया
719 किलो नमकीन, 4229 किलो चिप्स, 1099 किलो कुरकुरे, 220 किलो हल्दी, 59 किलो सौंफ, नौ किलो काली मिर्च, 24 किलो पिसी मिर्च,
9.4 किलो बड़ी इलायची, 366 बोरी कार्न ग्रिड (एक बोरी में 50 किलो कार्न होता है)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed