फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Exclusive: More than four thousand MGNREGA labourers decreased due to online attendance in Kanpur

Exclusive: कानपुर में ऑनलाइन हाजिरी से घट गए चार हजार से ज्यादा मनरेगा मजदूर, फर्जीवाड़े पर लगा अंकुश

Mon, 20 Feb 2023 11:42 AM IST
शिखा पांडेय अमर उजाला, संवाद
अमर उजाला, संवाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Feb 2023 11:42 AM IST
सार

ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था शुरू होने से 4388 मजदूर घट गए हैं। दो माह पहले तक जहां 8176 मजदूरों को काम पर दिखाया जा रहा था, वहीं फरवरी में इनकी संख्या 3788 बची है।

विज्ञापन
Exclusive: More than four thousand MGNREGA labourers decreased due to online attendance in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काम न होने के बाद भी ज्यादा मनरेगा मजदूरों को उपस्थित दिखाकर होने वाले फर्जीवाड़े पर अब अंकुश लगा है। ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था शुरू होने से 4388 मजदूर घट गए हैं। दो माह पहले तक जहां 8176 मजदूरों को काम पर दिखाया जा रहा था, वहीं फरवरी में इनकी संख्या 3788 बची है। ये मजदूर 274 जगहों पर चल रहे कामों में मजदूरी कर रहे हैं।

विज्ञापन


विकास कार्य कराने व गांवों में मजदूरों को रोजगार देने के लिए मनरेगा योजना चलाई जा रही है। कम मजदूर लगाकर ज्यादा की उपस्थित दिखाकर फर्जीवाड़ा करने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर शासन ने मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी कराने के निर्देश अक्तूबर में कर दिए थे। यह व्यवस्था जिले में दिसंबर में शुरू की गई। दो माह में ही चार हजार से ज्यादा मजदूर कम हो गए हैं। दिसंबर में 345 विकास कार्यों में 8176 मजदूर लगे थे, जबकि फरवरी में 274 कामों में 3788 मजदूर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

जिले में 70 हजार से अधिक कार्ड एक्टिव
जिले में 70 हजार से अधिक मनरेगा मजदूरों के कार्ड एक्टिव हैं। ऑनलाइन हाजिरी से पहले ग्राम पंचायतें मैनुअल तरीके से रजिस्टर में मजदूरों की हाजिरी भरती थीं। उनकी उपस्थित का रिकॉर्ड प्रधान और सचिव के अनुसार मनरेगा मजदूर पोर्टल पर भरा जाता था। उसी के अनुसार मजदूरी का भुगतान किया जाता था। इसी में फर्जीवाड़ा किया जाता था।

इस तरह घटे मजदूर 
भीतरगांव ब्लॉक में दिसंबर में 1030 मजदूर थे, फरवरी में 526 रह गए।
बिल्हौर ब्लॉक में दिसंबर में 1189 मजदूर थे, फरवरी में 565 रह गए।
चौबेपुर ब्लॉक में दिसंबर में 709 मजदूर थे, फरवरी में 473 रह गए।
घाटमपुर ब्लॉक में दिसंबर में 1161 मजदूर थे, फरवरी में 725 रह गए।
ककवन ब्लॉक में दिसंबर में 474 मजदूर थे, फरवरी में 190 रह गए।
कल्याणपुर ब्लॉक में दिसंबर में 409 मजदूर थे, फरवरी में 171 रह गए।
पतारा ब्लॉक में दिसंबर में 783 मजदूर थे, फरवरी में 148 रह गए।
सरसौल ब्लॉक में दिसंबर में 851 मजदूर थे, फरवरी में 240 रह गए।
शिवराजपुर ब्लॉक में दिसंबर में 1017 थे, फरवरी में 372 रह गए।
बिधनू ब्लॉक में दिसंबर में 553 थे, फरवरी में घटकर 378 रह गए।

काम के हिसाब से मनरेगा मजदूरों को लगाया जाता है। इनकी संख्या घटती, बढ़ती रहती है। हालांकि ऑनलाइन हाजिरी से फर्जीवाड़े पर रोक लगी है। अब कोई फर्जी तरीके से मजदूरों की संख्या नहीं बढ़ा सकेगा। - रमेशचंद्र, उपायुक्त मनरेगा

नंबर गेम
8176 मजदूरों से काम लेना दिखाया गया था दिसंबर में
3788 मजदूर ही बचे फरवरी में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed