फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Exclusive: Minister ignored Chief Minister Yogi morality mantra

Exclusive: योगी के नैतिकता मंत्र को मंत्री ने किया स्वाहा, निरीक्षण में मंत्री के पति जांचते हैं अभिलेख

Thu, 19 May 2022 05:55 PM IST
शिखा पांडेय आनंद मिश्रा, अमर उजाला, कन्नौज
आनंद मिश्रा, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 May 2022 05:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद और अपने मंत्री मंडल के सहयोगियों की सार्वजनिक छवि को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। बीते दिनों सहयोगी दल के एक कैबिनेट मंत्री के विभागीय कार्यों में उनके सांसद पुत्र का हस्तक्षेप होने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी मंत्री के सरकारी कामकाज में किसी भी परिजन का हस्तक्षेप नजर नहीं आना चाहिए।

विज्ञापन
Exclusive: Minister ignored Chief Minister Yogi morality mantra
वन स्टॉप सेंटर में मंत्री प्रतिभा शुक्ला की मौजूदगी में अभिलेख जांचते उनके पति अनिल शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही अपने मंत्री मंडल के सदस्यों को नैतिकता और शुचिता का पाठ आए दिन पढ़ा रहे हों, लेकिन मंत्री हैं कि मानने को तैयार नहीं। मुख्यमंत्री साफ तौर पर कह चुके हैं कि मंत्री अपने निरीक्षणों, दौरों और विभागीय कार्यों में अपने परिजनों का हस्तक्षेप किसी भी हाल में स्वीकार न करें, लेकिन यहां तो महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला ने न सिर्फ निरीक्षण कर डाले, बल्कि पत्रकारों के सवालों के जवाब भी मंत्री की जगह दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद और अपने मंत्री मंडल के सहयोगियों की सार्वजनिक छवि को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। बीते दिनों सहयोगी दल के एक कैबिनेट मंत्री के विभागीय कार्यों में उनके सांसद पुत्र का हस्तक्षेप होने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी मंत्री के सरकारी कामकाज में किसी भी परिजन का हस्तक्षेप नजर नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन

निरीक्षणों के दौरान परिजनों को साथ ले जाने पर भी मुख्यमंत्री ने सख्ती से रोक लगाई थी। इसके बावजूद बुधवार को योगी का मंत्र स्वाहा होता नजर आया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के साथ उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी भी निरीक्षण में लगातार नजर आए। और तो और वन स्टॉप सेंटर में अभिलेखों की पड़ताल भी राज्यमंत्री के पति ने की। महिला थाना और आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में भी मंत्री के पति ही आगे-आगे रहे। वन स्टॉप सेंटर में पत्रकारों के कई सवालों के जवाब में भी मोर्चा मंत्री के पति ही संभालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed