{"_id":"664e114410a54a57c300f54c","slug":"excise-department-team-that-reached-farrukhabad-to-raid-was-attacked-2024-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फर्रुखाबाद में छापा मारने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर हमला, कार क्षतिग्रस्त, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फर्रुखाबाद में छापा मारने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर हमला, कार क्षतिग्रस्त, सिपाही घायल
Wed, 22 May 2024 09:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 May 2024 09:13 PM IST
सार
Farrukhabad News: आबकारी विभाग की टीम छापा मारने पहुंची तो 12 से अधिक ग्रामीणों ने उनपर हमला कर दिया। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि एक सिपाही घायल हो गया।
विज्ञापन
कमालगंज थाने में प्रार्थना पत्र लिखते आबकारी निरीक्षक कुमार गौरव सिंह व क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में ताड़ी उतार कर बेचने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम छापा मारने पहुंची तो 12 से अधिक लोगों ने हमला बोल दिया। टीम पर जमकर पथराव किया गया। इसमें एक कार क्षतिग्रस्त हो गई और सिपाही भी घायल हो गया। मामले में 14 ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र के भूलनपुर चिरपुरा गांव में अवैध रूप से पेड़ों से ताड़ी उतारने की शिकायत मंगलवार को एसपी व थानाध्यक्ष से की गई थी। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिपाठी, राजेश कुमार चौबे व कुमार गौरव सिंह तीन गाड़ियों से पुलिस बल के साथ छापा मारने भूलनपुर पहुंचे। गांव से करीब आधा किलोमीटर पहले निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास पेड़ों से मटके बांधकर ताड़ी उतारी जा रही थी। टीम ने पेड़ों के हत्थे काटने की कार्रवाई शुरू कर दी। टीम के आने की भनक लगते ही करीब 12-13 लोग मौके पर पहुंचे।

गाली गलौज करने लगे। टीम ने जब इसका विरोध किया तो ग्रामीणों ने हमला कर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। शीशा तोड़कर कार क्षतिग्रस्त कर दी। हमले के दौरान सिपाही विपिन कुमार घायल हो गए। टीम ने दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल सिपाही विपिन का सीएचसी में मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, हमला करने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के भूलनपुर चिरपुरा गांव में पेड़ों से ताड़ी उतारने की शिकायत पर पहुंची आबकारी टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला करने के मामले में देर शाम 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि काम रुकते ही ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिपाठी ने भूलनपुर चिरपुरा निवासी सुखपाल, देवेंद्र उर्फ देव सिंह, सुनील, प्रभु दयाल व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि वह टीम के साथ अभियान के अंतर्गत अवैध ताड़ी कारोबार की रोकथाम के लिए भोजपुर चौकी पुलिस के साथ भूलनपुर गांव से 500 मीटर पहले पहुंचे।

वहां ताड़ी पेड़ के पास उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि ये लोग अवैध रूप से ताड़ी निकालकर बेचते हैं। इसके बाद उन्होंने साथ लाए कारीगर मासूम से हत्थे कटवाने शुरू किए। इसी दौरान ये लोग वहां पहुंचे। कार्य करने से रोकते हुए गाली-गलौज करते हुए ईंट पत्थर फेंकने लगे। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपियों ने हाथापाई करते हुए मारपीट की। जिससे सिपाही विपिन कुमार घायल हो गया। इस पर टीम ने अपना बचाव कर सुखपाल व देवेंद्र उर्फ देव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 504, 506, 427, 332, 353 व 336 के तहत मामला दर्ज हुआ।