{"_id":"6155a1d78ebc3e656e3c6fc3","slug":"ex-pradhan-raped-by-threatening-to-slit-his-throat-kanpur-news-knp6553160187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला काटने की धमकी देकर पूर्व प्रधान ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला काटने की धमकी देकर पूर्व प्रधान ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। घर में घुसकर पूर्व प्रधान ने युवती के गले पर चाकू रख दिया। गला काटने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस कार्रवाई करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के रसूख के चलते थाने पहुंची पीड़िता और परिवार के लोगों को पुलिस ने गाली-गलौज कर भगा दिया। अब एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सौरिख थाना इलाके की 18 वर्षीय युवती ने गुरुवार को एसपी प्रशांत वर्मा को प्रार्थना पत्र दिया। युवती ने बताया कि रविवार की रात गांव में रहने वाला पूर्व प्रधान घर में घुस आया। उसने गर्दन पर चाकू रखकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद गला काटकर हत्या करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान कमरे में ही सो रही पांच वर्षीय मौसेरी बहन ने रोना शुरू कर दिया। इससे घर के लोग कमरे में पहुंच गए। इन्हें देखकर पूर्व प्रधान ने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई की तो वह उसकी और परिवार के लोगों की हत्या कर देगा।
सुबह होने पर वह पिता के साथ थाने पहुंची तो दरोगा ने तहरीर में पूर्व प्रधान का नाम देखकर गाली-गलौज करते हुए थाने से भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह आए दिन गांव की अन्य लड़कियों के साथ छेड़खानी करता है। एसपी ने सीओ छिबरामऊ शिव कुमार थापा को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।