{"_id":"696bf0248a07ced79c0ad54e","slug":"ex-husband-posted-obscene-videos-and-posts-on-social-media-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1397627-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पूर्व पति ने सोशल मीडिया पर डाली अश्लील वीडियो और पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पूर्व पति ने सोशल मीडिया पर डाली अश्लील वीडियो और पोस्ट
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी की रहने वाली युवती के पूर्व पति ने उनके अश्लील वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती पति के साथ दूसरे देश में रह रही है। उनके पिता ने साइबर क्राइम ब्रांच थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
चकेरी निवासी कारोबारी का आरोप है कि 22 अप्रैल 2022 को बेटी का सिविल लाइंस निवासी पति से तलाक हो गया था। 15 अगस्त 2023 को पुर्नविवाह हुआ। अभी वह पति के साथ दूसरे देश में रह रही है। बेटी का पूर्व पति फेसबुक, इंटाग्राम और व्हाट्सएप पर उसके खिलाफ गंदी पोस्ट, वीडियो और अश्लील फोटो पोस्ट कर रहा है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शनिवार को साइबर क्राइम थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। थाना प्रभारी सतीश चंद्र यादव ने बताया कि आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।