फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Every farm-barn will split

हर खेत-खलिहान का होगा बंटवारा

Thu, 05 May 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Every farm-barn will split
क‌िसानों का व‌िरोध - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
कानपुर। अब जिला प्रशासन हर खेत-खलिहान का बंटवारा कर मालिकों (सह खातेदारों) के नाम से अलग-अलग हिस्से की नई खतौनी तैयार करके देगा। राजस्व संहिता में संशोधन के कारण यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे
विज्ञापन

लोगों को बंटवारे को लेकर चलने
वाले मुकदमों से छुटकारा मिलेगा। खतौनी पर भी उनका हिस्सा उनके नाम से ही चढ़ा होगा।
अभी पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत हर तहसील के पांच गांवों की 175 खतौनियों में दर्ज लोगों के बीच जमीन का बंटवारा होगा। यह काम 15 जून तक पूरा करना है। इसके बाद नई खतौनी भूलेख सॉफ्टवेयर के नए वर्जन से निकाली जाएंगी। अभी प्रचलित खतौनी में जमीन का एक गाटा नंबर और उसके सह खातेदार यानी परिवार के अन्य सदस्यों के नाम लिखे होते हैं। यह नहीं दर्ज होता है कि कौन सा हिस्सा किसके नाम है। इस कारण बंटवारे या अन्य कारणों से विवाद पैदा होने पर मुकदमेबाजी शुरू हो जाती है। एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि अब बंटवारा कर सभी सह खातेदारों के नाम हिस्से की जमीन समेत दर्ज कर नई खतौनी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

किसी को नुकसान नहीं
हर खातेदार को यथासंभव उस स्थान पर क्षेत्रफल आवंटित होगा, जहां पर उसे सिंचाई की व्यक्तिगत या अन्य सुविधा हो। यदि जमीन का कोई हिस्सा कॉमर्शियल मूल्य का या फिर सड़क या आबादी से लगा है तो आनुपातिक रूप से सभी खातेदार को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होगा काम
d ग्राम राजस्व समिति की सलाह से लेखपाल खतौनी में दर्ज सभी खातेदारों का हिस्सा प्रारंभिक रूप से तय करेगा। d इसके बाद सभी हिस्सेदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसमें हर व्यक्ति का अलग-अलग हिस्सा दर्ज होगा।  d नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर कोई भी खातेदार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेगा।  d यदि आपत्ति आती है तो कानूनगो ग्राम राजस्व समिति के परामर्श से सुलह के आधार पर आपत्तियों का निस्तारण कराएगा। d कानूनगो के सुलह से निस्तारण कराने में असफल होने पर एसडीएम आपत्तियों को डीएम को भेजेंगे। d डीएम संबंधित पक्षकारों को सुनकर आपत्ति का निस्तारण कर बंटवारा कराकर खतौनी तैयार कराएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed