फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Even after the death in Auraiya, the son paid off the loan, the son had died in a road accident, the father go

मौत के बाद भी उतारा कर्ज: बेटे की सड़क हादसे में हो गई थी मौत, पिता को मिला दो लाख का चेक, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 12 Apr 2023 08:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Apr 2023 08:25 PM IST
सार

Auraiya News: ककोर थाना क्षेत्र में एक बेटा दुनिया छोड़ने के बाद भी पिता का कर्ज उतार गया। कुछ माह पूर्व बैंक में कराए गए 20 रुपये के बीमा से पिता को दो लाख का चेक मिला।

विज्ञापन
Even after the death in Auraiya, the son paid off the loan, the son had died in a road accident, the father go
मृतक के पिता को चेक देतीं शाखा प्रबंधक शिखा सेंगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के ककोर थाना क्षेत्र में बेटे द्वारा कराए गए बीमा का चेक पिता को मिला तो परिजनों की आंखों से आंसू छलक आए। बैंक ने दो लाख का चेक परिवार को सौंपा, तो पिता बोले बेटा दुनिया छोड़ने से पहले पिता का कर्ज उतार गया।

विज्ञापन

कंचौसी के आशा का पुरवा गांव निवासी हरगोविंद खेती किसानी करके गुजर बसर करते हैं। उनके पांच बेटे बेटियां हैं। तीसरी नंबर के बेटे प्रहलाद की 21 सितंबर 2022 को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे परिवार पूरी तरह टूट चुका था।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि बेटा पढ़ाई करने के साथ ही गेल में नौकरी करता था। बुधवार को बैंक शाखा ककोर से दो लाख की चेक मिली, तो आंखें फटी की फटी रह गई। वह समझ ही नहीं पाया कि आखिर यह रुपये उसे क्यों मिले। उन्होंने कहा कि मुझे पता ही नहीं बेटे ने ये कब किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 रुपये प्रीमियम देकर कराया था बीमा
वहीं, एसबीआई ककोर शाखा प्रबंधक शिखा सेंगर बताया कि प्रहलाद ने बैंक में खाता खुलवाया था। उनके कहने पर 20 रुपये प्रीमियम देकर बीमा कराया था। कुछ माह ही इसके रुपये जमा हुए थे। इसी पर मृतक के पिता को चेक दिया गया है। 

पिता बोले- बेटियों की शादी का कर्ज था
वहीं, पिता ने बताया कि उन पर बेटियों की शादी का कर्ज था। प्रहलाद की मौत के बाद से वह टूट गया था और परेशान था। बैंक से मिली राशि से उसे राहत मिली है। रूधें गले से बोले बेटा लायक था जो मरते मरते भी घर का कर्ज उतार गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed