फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Youth died under suspicious circumstances

Etawah: बहन की शादी में घर आए युवक की एक दिन पहले हुई मौत, हत्या का आरोप

Sat, 02 Mar 2024 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Mar 2024 10:54 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Etawah: Youth died under suspicious circumstances
राजीव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में महोला गांव के पास युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को युवक के ताऊ की बेटी की बरात आ रही थी। परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस युवक जांच में जुट गई है। वैदपुरा क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी राजीव उर्फ सिंटू कठेरिया (25) पुत्र रामरतन गुरुग्राम में कार चलाता था। शुक्रवार को वह परिवार के साथ गांव आया था। शनिवार को ताऊ सियाराम की बेटी संगीता की बरात शिकोहाबाद से आनी थी। शुक्रवार रात राजीव को गंभीर हालत में उसका छोटा भाई मोहित जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित ने डॉक्टर को बताया कि राजीव की बाइक में महोला के पास ऑटो ने टक्कर मारी है।

विज्ञापन


वहीं, देर रात जिला अस्पताल पहुंचे चचेरे भाई सोनू ने आरोप लगाया कि देर शाम राजीव खरीदारी के लिए बाजार गया था, लेकिन रात में महोला गांव के पास चार युवकों ने ऑटो में ले जाकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। जब वह लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। राजीव की दो बेटी व एक बेटा है। राजीव की मौत के बाद पत्नी रीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच सीओ शैलेंद्र को सौंपी गई है। पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक दिन पहले कराईं शादी की रस्में
शादी के घर में हादसे की जानकारी पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। राजीव के ताऊ की बेटी संगीता के कुछ ससुराल वालों को शुक्रवार रात बुलाकर शादी की रस्में पूरी कराकर उसे विदा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed