Etawah: शादी के 20 दिन बाद युवक ने लगाई फांसी, अपनी पसंद की लड़की से किया था विवाह
इटावा जिले में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने 20 दिन पहले ही अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र के उदयपुर कलां गांव में मंगलवार रात युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने 20 दिन पहले ही अपनी पसंद की लड़की की शादी की थी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के उदयपुर कलां गांव निवासी 25 वर्षीय विक्रम सिंह यादव पुत्र शिवराम सिंह यादव ने पत्नी के साथ विवाद होने पर घर में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो पिता शिवराम सिंह यादव ने थाना ऊसराहार पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पिता शिवराम सिंह यादव ने बताया कि बीस दिन पहले 12 मई को बेटे ने अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी। बीती रात दोनों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था, जिसके बाद खाना खाकर रात को अपने कमरे में सोने चला गया। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि पिता ने सुबह सूचना दी कि उनके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।