फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: young man committed suicide by jumping from second floor of the medical college

इटावा: मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, मां का इलाज कराने आया था सैफई

Thu, 14 Apr 2022 12:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Apr 2022 12:39 AM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  

विज्ञापन
Etawah: young man committed suicide by jumping from second floor of the medical college
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में मेडिकल कॉलेज में मां का इलाज कराने आए युवक की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना बुधवार भोर लगभग चार बजे की है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि पत्नी ने अस्पताल प्रशासन पर साजिश कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन


मैनपुरी के कोतवाली सदर में रघुराजपुरी मोहल्ला निवासी राघवेंद्र चौहान (42) खेतीबाड़ी करते थे। पिता सेना से रिटायर्ड हैं। राघवेंद्र की मां बिट्टा देवी आठ अप्रैल से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। उनकी किडनी का इलाज हो रहा है। डॉक्टरों ने इमरजेंसी ट्रामा सेंटर की दूसरी मंजिल पर बने आईसीयू वार्ड के बेड नंबर दस पर उन्हें भर्ती किया है। राघवेंद्र अपनी मां की देखरेख के लिए वहीं रुके थे। बुधवार की भोर अज्ञात कारणों के चलते राघवेंद्र लिफ्ट नंबर 9 व 10 के सामने लगी ग्रिल से नीचे कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक, पीजीआई चौकी प्रभारी केके यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी ओर मृतक की पत्नी अंजू ने कहा कि उनकी सास भर्ती थीं। पति देखरेख के लिए रुके थे। रात 12 बजे पति से फोन पर बात हुई थी। पति ने कहा वह अभी पानी लेने नीचे जा रहे हैं, उसके बाद बात नहीं हो सकी। जब चार बजे घटना हो गई थी तो तुरंत सूचना क्यों नहीं दी गई। सुबह नौ बजे कोतवाली से पुलिस गई तब सूचना मिली। इतनी लापरवाही क्यों की गई है, पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed