फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Woman had given contract to lover to kill her husband

Etawah: महिला ने प्रेमी को दी थी पति की हत्या की सुपारी, ईंट से कूचकर उतार दिया था मौत के घाट

Mon, 06 Jan 2025 09:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 09:08 PM IST
सार

Etawah News: युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला ने प्रेमी को पति की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के भाई को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Etawah: Woman had given contract to lover to kill her husband
पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इकदिल के खेड़ापती मोहल्ला निवासी युवक की पत्नी ने ही प्रेमी को साढ़े तीन लाख रुपये में सुपारी देकर हत्या कराई। प्रेमी और उसके भाई ने युवक नुमाइश के बहाने घर से बाहर ले जाकर शराब पिलाई और नशे में ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव यमुना किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के भाई को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटना का खुलासा किया। इसमें बताया कि रविवार को तहसीलदार निवासी खेड़ापती मोहल्ला थाना इकदिल बढ़पुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि तीन जनवरी को उसके पुत्र मनोज (35) को राहुल एवं रोहित ने अपने साथ ले जाकर उसकी हत्या कर दी। शव चार जनवरी को सुबह नौ बजे यमुना पुल से करीब एक किलोमीटर मानिकपुर जाने वाले रास्ते पर मिला था। पीड़ित ने इस हत्या में अपनी पुत्रवधु के भी शामिल होने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को बढ़पुरा पुलिस यमुना पुल से दो सौ मीटर पहले चेकिंग की जा रही थी। इस बीच एक महिला और दो युवक बाइक पर देखकर उन्हें रोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी राहुल (21) और उसके भाई रोहित (19) निवासी ग्राम बुसा और मृतक मनोज की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मनोज उसका ममेरा भाई था इसलिए उसका घर आना-जाना लगा रहता था। इसी के चलते उसका मनोज की पत्नी से पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग हो गया था। बताया कि पत्नी मनोज की मारपीट से परेशान थी। इसी कारण उसने मनोज की हत्या का षड़यंत्र बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 हजार रुपये दिए थे एडवांस
पूछताछ में राहुल ने बताया कि मनोज की हत्या करने के लिए उसकी पत्नी ने साढ़े तीन लाख रुपये देने की बात कही। उसे इसके लिए 15,000 रुपये एडवांस भी दे दिए थे। षड़यंत्र के तहत तीन तारीख को मनोज को नुमाइश दिखाने के बहाने ले गया और उसकी हत्या कर दी। शव को यमुना में बहाने के लिए बाइक पर रखकर ले जा रहे थे। तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और शव यमुना पुल से करीब 01 किलोमीटर मानिकपुर जाने वाले रास्ते पर गिर गया। यह देखकर हम लोग उसे छोड़कर फरार हो गए। हत्या में भई रोहित ने भी सहयोग किया। खुलासा करने वाली टीम में सीओ नागेन्द्र चौबे, प्रभारी निरीक्षक बढ़पुरा थाना गणेश शंकर द्विवेदी आदि शामिल रहे। 24 घंटे में घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed