फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Truck driver murdered with a sharp weapon; police begin investigation

Etawah: ट्रक चालक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पत्नी व प्रेमी पर प्राथमिकी

Mon, 09 Feb 2026 10:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Feb 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
Etawah: Truck driver murdered with a sharp weapon; police begin investigation
रणवीर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़ियापुर में ट्रक चालक का शव सोमवार सुबह उसके घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिला। चालक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई थी। पिता ने शव पड़ा देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। घर से ट्रक चालक की पत्नी और उसकी बच्ची भी गायब हैं। पिता ने बहू और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़ियापुर में ट्रक चालक रणवीर (40) की उसके घर के बाहर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह करीब सात बजे पिता लाखन सिंह जब अपने बेटे के घर पहुंचे तो उन्होंने रणवीर का लहूलुहान शव बरामदे में पड़ा देखा। सिर, गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी से किए गए गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक देहात श्रीशचंद्र फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंथे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने घर के बरामदे से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की। शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों के अनुसार हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। मृतक के पिता लाखन सिंह ने बहू पूजा (38), उसके प्रेमी अर्पित और प्रेमी के पिता सर्वेश पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



दूसरी ओर, हत्या के बाद से रणवीर की पत्नी पूजा (38) और उसकी दो साल की बच्ची भी घर से गायब हैं। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि पूजा हत्या के बाद प्रेमी अर्पित और बेटी के साथ रणवीर की बाइक लेकर चली गई है। मृतक रणवीर की पांच वर्षीय बेटी लक्ष्मी अपनी ननिहाल में रहती है। मृतक के भाई प्रदीप कुमार ने थाने में अपनी भाभी पूजा, उसके प्रेमी अर्पित और प्रेमी के पिता सर्वेश निवासी पड़ियापुरा गांव के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या करने की बात सामने आई है। मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी व दो अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। - श्रीशचंद्र, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed