फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Three wanted gangsters arrested in encounter

Etawah: मुठभेड़ में तीन इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर किए फायर

Sat, 18 Jan 2025 06:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Jan 2025 06:43 PM IST
सार

Etawah News: मुठभेड़ में पुलिस ने तीन इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार किए हैं। चेकिंग के दौरान रोकने पर बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर किए।

विज्ञापन
Etawah: Three wanted gangsters arrested in encounter
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुठभेड़ में तीन इनामी गैंगस्टरों को वैदपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचा, चोरी की गई बाइक, कारतूस और दो मोबाइल बरामद किए हैं। तीनों इनामी बदमाश वाराणसी के रहने वाले हैं। शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे वैदपुरा पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को नगला बरी गांव की ओर से आती हुई बाइक पर तीन सवार लोग दिखे।

विज्ञापन




पुलिस को देख बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को रायनगर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पप्पू उर्फ सरताज (32) निवासी ग्राम दईपुर भवानीपुर थाना चोलापुर वाराणसी, शकील अंसारी (24) निवासी धरसोना थाना चोलापुर वाराणसी और दीपक (23) निवासी ग्राम महदा थाना चोलापुर वाराणसी हैं।
विज्ञापन


इन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम व गैंगस्टर का मामला भी दर्ज है। काफी समय से इनकी तलाश की जा रही थी। इनके खिलाफ वैदपुरा थाने में पहले से चार-चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के पास से तीन तमंचे, तीन खोखा, चार कारतूस, दो मोबाइल फोन और फर्रुखाबाद से चोरी की गई बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed