{"_id":"6755baf4d045f04b070b0a94","slug":"etawah-three-miscreants-arrested-in-encounter-one-shot-in-the-leg-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी, दो लूटी हुई बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी, दो लूटी हुई बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद
Sun, 08 Dec 2024 09:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Dec 2024 09:03 PM IST
सार
Etawah News: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लूटी हुई बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लेखपाल को लूटने वाले बदमाशों की शनिवार रात नेशनल हाईवे पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन बाइक, तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार रात जसवंतनगर पुलिस व एसओजी धनुआ गांव के पास चेकिंग कर रही थी। तीन बाइकों पर युवक आते दिखाई दिए, पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस नेे घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी फायरिंग में जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला सूरत निवासी राजा उर्फ राजकमल के बाएं पैर में गोली। पुलिस ने जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गड़िया चौराहा निवासी प्रबल प्रताप व जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के असरोही गांव निवासी अभिजीत उर्फ अभि को रात तीन बजे गिरफ्तार कर लिया। घायल राजा उर्फ राजकमल को अस्पताल भेज दिया। बदमाशों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, लूटी हुई दो बाइक, एक लूटा हुआ मोबाइल व लेखपाल से लूटा हुआ सरकारी दस्तावेज वाला थैला बरामद हुआ।
गिरफ्तार किए गए बदमाशों में से राजा उर्फ राजकमल पर तीन मामले, प्रबल प्रताप पर तीन व अभिजीत पर चार मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ करने वाली टीम को एसएसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि एक दिसंबर को उन्होंने मैनपुरी में एक शिक्षक से बाइक व मोबाइल लूटा था। इसके अलावा तीन दिसंबर को थाना जसवंतनगर क्षेत्र में ग्राम खेड़ा धौलपुर के पास नेशनल हाईवे पर लेखपाल राजेश कुमार निवासी जय भारत कॉलोनी को तमंचे की बट मारकर उसकी बाइक, राजस्व अभिलेख का थैला और मोबाइल लूटा था। इसके अलावा उन्होंने चोरी की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया।