Etawah: रहस्यमय ढंग से सगी बहनों सहित तीन किशोरी लापता, 72 घंटे बीत जाने के बाद पता नहीं कर सकी पुलिस
यूपी के इटावा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सगी बहनों सहित तीन किशोरियां लापता हो गईं। किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश में सर्विलांस टीम को लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में रहस्यमय ढंग से सगी बहनों सहित तीन किशोरियां लापता हो गईं। किशोरियों की तलाश में थाना पुलिस के साथ ही सर्विलांस टीम को लगाया गया है। 72 घंटे बीत जाने के बाद भी किशोरियों का कुछ पता नहीं चला है। सगी बहनें सैफई की और एक अन्य किशोरी चौबिया क्षेत्र की है।
सैफई के नरोहली गांव निवासी नेकराम जाटव ने बताया कि दो बेटियां निधि (13) और नेहा (14) रविवार को हैवरा कोठी स्थित बाजार गईं थीं। रात तक दोनों घर नहीं लौटीं तो गांव सहित आसपास के क्षेत्र में तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारी में जानकारी की थी। दोनों बहने अपने साथ कपड़े और मोबाइल लेकर गई हैं। सैफई थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश में सर्विलांस टीम को लगाया गया है। जल्द ही किशोरियों को तलाश लिया जाएगा।
वहीं, चौबिया के बरालोकपुर गांव निवासी विशुनलाल ने बताया कि बेटी सुंदरम (15) बसरेहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। सोमवार सुबह सात बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। नौ बजे के आसपास स्कूल से फोन आया कि बेटी स्कूल नहीं पहुंची है। बेटी के स्कूल न पहुंचने की बात सुन घर में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन परिवार के सभी सदस्य गांव और रिश्तेदारी में बेटी की तलाश में जुट गए, लेकिन देर रात तक पता नहीं चला। कार्यवाहक चौबिया थाना प्रभारी लोकेश सैनी ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात पर किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी की तलाश के लिए बसरेहर कस्बे और स्कूल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।