फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: The wife, along with her lover, killed her husband

UP: प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी मौत, आरोपी पत्नी बोली- अवैध संबंधों का विरोध करता था इसलिए रास्ते से हटाया

Tue, 10 Feb 2026 11:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Feb 2026 11:06 PM IST
सार

Etawah News: पुलिस ने पति की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Etawah: The wife, along with her lover, killed her husband
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध संबंधों में बाधा बन रहे ट्रक चालक की हत्या करने वाली उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात अहनैया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि उसने पति को पहले शराब पिलाई। फिर प्रेमी को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। बताया कि सबसे पहला वार उसी ने कुल्हाड़ी से किया था।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका प्रेम प्रसंग अर्पित के साथ लगभग डेढ़ साल से चल रहा था। पति को इसकी जानकारी हो गई थी तो वह अक्सर नशे की हालत में उसे पीटता था। इससे वह परेशान थी। अर्पित से मिलने या बात करने पर भी रोकटोक लगाता था इसलिए अर्पित के साथ मिलकर पति रनवीर को मारने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


आरोपी पूजा ने पूछताछ में बताया कि देर शाम घूमकर लौटा रनवीर घर पर ही शराब पी रहा था। उसके थोड़े नशे में होने के बाद खुद उससे और शराब मंगवाई और उसे पीने को कहा। जब वह अधिक नशे में हो गया तो अर्पित को फोन करके बुला लिया। बताया कि रात लगभग आठ बजे पति के शराब पीने के दौरान ही कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर पहला वार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमला होते ही उसने भागना शुरू कर दिया था। उसके बाद अर्पित और मैंने बरामदे में उस पर कई वार किए लेकिन वह रुक नहीं रहा था और बरामदे के बाहर सड़क तक चला गया। हालांकि वहीं अंतिम वार करने पर उसने दम तोड़ दिया था। बता दें कि रविवार को पत्नी पूजा ने प्रेमी अर्पित के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed