{"_id":"65faf0f01a42761be308a577","slug":"etawah-stunt-in-a-moving-car-challan-of-rs-10500-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: चलती कार में स्टंट करना पड़ा महंगा, 10500 रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: चलती कार में स्टंट करना पड़ा महंगा, 10500 रुपये का चालान
Wed, 20 Mar 2024 07:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Mar 2024 07:52 PM IST
सार
दो युवाओं ने चलती कार सनरूफ पर खड़े होकर व खिड़की से लटककर वीडियो बनाई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इटावा पुलिस हरकत में आई। यातायात पुलिस ने कार का 10500 रुपये का चालान कर दिया।
विज्ञापन
चलती कार में स्टंट
- फोटो : वीडियो ग्रेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा सुमेर सिंह किले की रोड पर चलती कार से स्टंट करते हुए दो युवकों को वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने कार का 10500 रुपये का चालान कर दिया। रील बनाने का क्रेज युवाओं के सिर पर इस कदर हावी हुआ है कि वह कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के राजा सुमेर सिंह के किले की रोड पर युवाओं ने रील बनाने के लिए यातायात नियमों को तोड़ दिया।
दो युवाओं ने चलती कार सनरूफ पर खड़े होकर व खिड़की से लटककर वीडियो बनाई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इटावा पुलिस हरकत में आई। यातायात पुलिस ने कार का 10500 रुपये का चालान कर दिया। कार मैनपुरी जिले के करहल थाना मनौना गांव निवासी आशा देवी के नाम पर रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
दो युवाओं ने चलती कार सनरूफ पर खड़े होकर व खिड़की से लटककर वीडियो बनाई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इटावा पुलिस हरकत में आई। यातायात पुलिस ने कार का 10500 रुपये का चालान कर दिया। कार मैनपुरी जिले के करहल थाना मनौना गांव निवासी आशा देवी के नाम पर रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन