फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah: SP Workers Stage Protest at Shastri Chowk Over Akhilesh Yadav's Arrest

UP: दिल्ली में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर उबले सपा कार्यकर्ता, इटावा शास्त्री चौराहे पर धरना जारी

Tue, 21 Jul 2026 08:32 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 21 Jul 2026 08:32 PM IST
सार

Etawah News: दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को इटावा के शास्त्री चौराहे पर सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
Etawah: SP Workers Stage Protest at Shastri Chowk Over Akhilesh Yadav's Arrest
इटावा शास्त्री चौराहे पर चक्काजाम और धरना - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके गृह जनपद इटावा में सपाई सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले शास्त्री चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौराहे को चारों तरफ से घेरकर चक्काजाम कर दिया और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शास्त्री चौराहे पर सपा का विरोध-प्रदर्शन और धरना समाचार लिखे जाने तक लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे पर धरने पर बैठे सपाई, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

दिल्ली में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में जिला संगठन के आह्वान पर सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शास्त्री चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए मुख्य चौराहे पर ही धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार विपक्ष की मजबूत आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे देश और प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की ससम्मान रिहाई नहीं हो जाती, तब तक उनका यह आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

पुलिस फोर्स तैनात

शास्त्री चौराहे पर सपाइयों के अचानक शुरू हुए बड़े प्रदर्शन और चक्काजाम के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। चौराहे से होकर गुजरने वाले राहगीरों, और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और शहर के उच्च प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अधिकारी उग्र प्रदर्शनकारियों को समझाने और धरना समाप्त कराकर यातायात सुचारु कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे शास्त्री चौराहे को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed