फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Shivpal unveiled the statue of Mulayam Singh Yadav

Etawah: शिवपाल ने नेता जी की मूर्ति का किया अनावरण, बोले- धर्मेंद्र यादव भी लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

Sat, 24 Feb 2024 08:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Feb 2024 08:00 PM IST
सार

शिवपाल सिंह यादव ने प्रहलाद स्मारक इंटर कॉलेज में अध्यक्ष सुनील यादव उर्फ बॉबी और आदित्य यादव के साथ नेता जी की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने धर्मेंद्र यादव के लोकसभा का चुनाव लड़ने की बात कही।

विज्ञापन
Etawah: Shivpal unveiled the statue of Mulayam Singh Yadav
मुलायम सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण करते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मेंद्र यादव भी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात हो चुकी है। तीसरी सूची में उनका नाम होगा। यह बात शनिवार को चौपला के प्रहलाद स्मारक इंटर कॉलेज में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 10 बजे पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कॉलेज के अध्यक्ष सुनील यादव उर्फ बॉबी और आदित्य यादव के साथ नेता जी की मूर्ति का अनावरण किया। कहा कि भाजपा सरकार झूठों की पार्टी बनती जा रही है। प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है। बेवजह लोगों के मकान गिराए जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन फर्जी एनकाउंटर कर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल उठाया कि क्या पुलिस का निशान इतना पक्का हो चुका है कि हर बार अपराधी के पैर में ही गोली लगती है? कहा कि सरकार झूठे दावे कर रही है कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सही है। उन्होंने पुलिस भर्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब पुलिस भर्ती आयोग लीक आयोग बन गया है। हर बार पेपर होने से पहले पर्चा लीक हो जा रहा है।

Trending Videos

कहा कि नेताजी ने हमेशा किसानों, गरीबों और उपेक्षित लोगों की आवाज उठाई है। यही वजह है कि वह पूरे प्रदेश में लोकप्रिय नेता रहे हैं। मुलायम सिंह यादव की मूर्ति के अनावरण के अवसर पर बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की झांकी ने सबका मनमोह लिया और एक अच्छा संदेश दिया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, प्रधानाध्यापक जगदीश यादव, जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed