फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: SDM sir! Neighbors' dogs barking all night making life difficult

Etawah: एसडीएम साहब! रातभर पड़ोसियों के कुत्तों के भौंकने से जीना हो रहा दुश्वार

Sat, 23 Mar 2024 08:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Mar 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
Etawah: SDM sir! Neighbors' dogs barking all night making life difficult
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इटावा जिले में जसवंतनगर कस्बे के रामलीला तिराहे का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां के निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम से शिकायत करके पड़ोसियों के कुत्तों के रातभर भौंकने से नींद खराब होने की बात कही है। कहा कि कुत्तों की वजह से जीना दुश्वार हो गया है।

विज्ञापन


नगर के जीजीआईसी मार्ग रामलीला तिराहे निवासी संजय कुमार एसडीएम कुमार सत्यमजीत को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि दो पड़ोसियों का यहां कुत्ते पले हैं। वह बेवजह दिनरात भौंकते रहते हैं। घर के पास विचरण करते रहते हैं। लगातार खुले में घूमने से राहगीरों पर हमला कर देते हैं। एक बार उस पर हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन


कुत्तों के मालिक से शिकायत करने पर वह अभद्रता पर आमादा होकर झगड़ा फसाद करने लगता है। कुत्तों के विचरण व भौंकने की वजह से वह लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। परिवार के कई सदस्य बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार ने इसके पहले नगर पालिका में शिकायत की थी। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed