फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Road Accident: Two died and three injured

Etawah Road Accident: लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला सहित दो की मौत, तीन घायल

Wed, 06 Jul 2022 10:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Jul 2022 10:23 AM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Etawah Road Accident: Two died and three injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में शादी समारोह में शामिल होकर घर जा रहे एक ही परिवार के पांच बाइक सवार लोगों को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में ओवरब्रिज से नीचे गिरकर एक महिला की मौके पर मौत हो गई। चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में सुबह इलाज के दौरान 22 वर्षीय साहिल ने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने वाले लोडर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं लोडर चालक मौके से फरार है। घटना बुधवार रात थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत गुरु तेग बहादुर पुल की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजीत नगर निवासी एक ही परिवार के 5 लोग एक बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में गुरु तेग बहादुर पुल पर तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला शाहीन पुल से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इलाज के दौरान दम तोड़ने वाला महिला का भाई बताया जा रहा है। जिला अस्पताल पहुंचे सीओ सदर अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। लोडर को कब्जे में लिया है। उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed