फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah: Police raid chicken farm, recover native and adulterated liquor

लॉकडाउन में पुलिस ने मुर्गी फार्म में मारा छापा, देशी और मिलावटी शराब बरामद, चार बदमाश गिरफ्तार

Fri, 01 May 2020 10:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 May 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Police raid chicken farm, recover native and adulterated liquor
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
इटावा के ऊसराहार क्षेत्र में  पुलिस ने मुर्गी फार्म हाउस से देसी शराब से भरे 450 क्वार्टर समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक कंटेनर में दस लीटर मिलावटी शराब भी मिली है। ये लोग लॉकडाउन में मिलावटी शराब को जिले के अलावा मैनपुरी व कन्नौज में बेच रहे थे।
विज्ञापन


ऊसराहार थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बृहस्पतिवार रात को मुर्गी फार्म के पास दबिश दी। यहां से ऊसराहार के उदयपुरकला गांव निवासी दिलीप यादव उर्फ कल्लू पुत्र राजेश कुमार, रजनीश कुमार पुत्र बलवीर, ऊसराहार कस्बा निवासी आमीन पुत्र शहादत और मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के खड़सरिया गांव निवासी अभिषेक कुमार पुत्र सूबेदार को पकड़ा गया।
विज्ञापन


मौके से देसी शराब के 450 क्वार्टर व 10 लीटर मिलावटी शराब भी बरामद हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना के बहादुरपुर गांव निवासी अजय यादव भाग निकला। पूछताछ में बदमाशों ने मैनपुरी के कुशमरा गांव निवासी गौरव यादव व रौमी के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी सूचना पर किशनी पुलिस ने गौरव व रौमी को पकड़ कर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ भरथना आलोक प्रसाद ने बताया कि अजय यादव की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। कार्रवाई में उप निरीक्षक वीनेश जादौन व आबकारी निरीक्षक शिवानी चौहान भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed