फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Police encounter with miscreants who looted Namami Gange Project godown, 13 arrested

Etawah: नमामि गंगे प्रोजेक्ट के गोदाम में लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 13 गिरफ्तार

Sun, 02 Apr 2023 01:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Apr 2023 01:13 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Police encounter with miscreants who looted Namami Gange Project godown, 13 arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बदमाश - फोटो : अमर उजाला

इटावा जिले के भरथना में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के गोदाम में गार्डों को बंधक बनाकर लूट करने वालों की रविवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बहारपुरा नहर पुल के पास से 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक के पैर में गोली लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


चार मार्च की रात बदमाशों ने कस्बे में बने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के गोदाम में दो गार्डों को बंधक बनाकर सामन लूट लिया था। पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह तीन बजे घटना में लिप्त बदमाशों के ट्रक से सामान ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर भरथना एसओ, फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और एसओजी ने घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव की कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें एक बदमाश इमरान दीनू निवासी नगला जहानू, जनपद गौतमबुद्ध नगर के पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा जैनुद्दीन, जावेद, अबु बकर, इनसर अली, अतीक, फईमुद्दीन, मुब्बारिक, शफीक, सलीमुद्दीन, ईस्ताक समस्त निवासीगण नगला जहानू , थाना जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर व अय्यूब खान निवासी गरजपुर थाना नूह जनपद मेवात हरियाणा, मुनफेद निवासी बाजड थाना नूह जिला मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के कब्जे से दो ट्रक, एक बोलेरो, नमामि गंगे प्रोजेक्ट के गोदाम से चोरी 35 लाख का सामान बरामद किया गया है। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा, जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। सीओ विवेक जावला ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ जारी है। बरामद हुए सामान की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed