फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Perfume shopkeeper's body found in temple; son alleges murder

Etawah: इत्र दुकानदार का मंदिर में मिला शव, बेटा बोला- हत्या की गई, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sat, 18 Jul 2026 10:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 18 Jul 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Perfume shopkeeper's body found in temple; son alleges murder
मनोज कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इटावा में शनिवार को एक इत्र बेचने वाले का शव छैराहा स्थित धर्मशाला के पास शिव मंदिर परिसर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के कुआं बंजारा निवासी मनोज कुमार (45) के रूप में हुई है। वह इत्र बेचता था और शुक्रवार को प्रयागराज से इटावा ग्राहक को इत्र की डिलीवरी देने आया था।
विज्ञापन


परिजन ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। मनोज कुमार शुक्रवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना शहर चौकी के पास स्थित बद्री प्रसाद धर्मशाला में ठहरे थे। शनिवार दोपहर स्थानीय लोगों ने धर्मशाला के बगल में स्थित शिव मंदिर परिसर में उनका शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े पुत्र अभिषेक ने आरोप लगाए बताया कि धर्मशाला की छत पर चारों ओर बाउंड्री बनी हुई है ऐसे में किसी व्यक्ति के नीचे गिरने की संभावना बेहद कम है। पिता का शराब के नशे में किसी से विवाद हुआ होगा और उन्हें छत से नीचे फेंका गया है।

 

सूचना मिलने के बाद मृतक के छोटे भाई भगीरथ, चाचा कलेक्टर सिंह समेत अन्य परिजन शनिवार दोपहर इटावा पहुंचे। घटना से पत्नी संगम देवी, तीन बेटे और दो बेटियां बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम मनोज धर्मशाला पहुंचे थे। धर्मशाला के मैनेजर से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed