Etawah: शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को मिली फफूंदी लगी ब्रेड, ट्वीट् के बाद चेते अधिकारी
यूपी के इटावा जिले में शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को फफूंदी लगी ब्रेड मिलने से यात्रियों में गुस्सा देखने को मिला। यात्रियों ने रेलवे बोर्ड को ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को फफूंदी लगी ब्रेड मिलने से यात्रियों में गुस्सा देखने को मिला। यात्रियों ने तत्काल फफूंदी लगी ब्रेड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए रेलवे बोर्ड को ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद रेलवे बोर्ड व आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
ट्रेन के सी-3 कोच सीट नंबर 27 पर कांग्रेस नेता प्रेम किशोर द्विवेदी की पत्नी उर्वशी दीक्षित मंगलवार को कानपुर से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस से इटावा से गाजियाबाद जा रहीं थीं। ट्रेन सुबह करीब सवा सात इटावा आई। उनकी सीट ट्रेन के सी- 3 कोच में रिजर्व थी। ट्रेन में सवार होने के बाद उन्हें नाश्ते में जो ब्रेड दी गई उसमें फफूंदी लगी देख हैरानी हुई। प्रेम किशोर ने बताया कि पत्नी ने जब उन्हें यह जानकारी दी, तो उन्होंने फोटो खिंचवाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दी।
यात्रियों को खराब नाश्ता दिए जाने की शिकायत आने के बाद सर्विस प्रोवाइडर व ब्रेड उपलब्ध कराने वाली फर्म पर कार्रवाई की जाएगी। नाश्ते के पैक में दो स्लाइस थी, जिसमें फफूंदी लगी होने की शिकायत मिलने के बाद पूरे कोच का बदल कर नाश्ता दिया गया। - अजीत कुमार सिंह, मुख्य क्षेत्रीय अधिकारी, आईआरसीटीसी