फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Passengers found moldy bread in Shatabdi Express

Etawah: शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को मिली फफूंदी लगी ब्रेड, ट्वीट् के बाद चेते अधिकारी

Tue, 04 Jul 2023 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Jul 2023 10:38 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को फफूंदी लगी ब्रेड मिलने से यात्रियों में गुस्सा देखने को मिला। यात्रियों ने रेलवे बोर्ड को ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Etawah: Passengers found moldy bread in Shatabdi Express
ब्रेड में लगी फफूंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को फफूंदी लगी ब्रेड मिलने से यात्रियों में गुस्सा देखने को मिला। यात्रियों ने तत्काल फफूंदी लगी ब्रेड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए रेलवे बोर्ड को ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद रेलवे बोर्ड व आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने संज्ञान लिया।

विज्ञापन


ट्रेन के सी-3 कोच सीट नंबर 27 पर कांग्रेस नेता प्रेम किशोर द्विवेदी की पत्नी उर्वशी दीक्षित मंगलवार को कानपुर से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस से इटावा से गाजियाबाद जा रहीं थीं। ट्रेन सुबह करीब सवा सात इटावा आई। उनकी सीट ट्रेन के सी- 3 कोच में रिजर्व थी। ट्रेन में सवार होने के बाद उन्हें नाश्ते में जो ब्रेड दी गई उसमें फफूंदी लगी देख हैरानी हुई। प्रेम किशोर ने बताया कि पत्नी ने जब उन्हें यह जानकारी दी, तो उन्होंने फोटो खिंचवाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दी।

विज्ञापन

इधर उनकी पुत्री प्रिया द्विवेदी ने रेलवे बोर्ड को ट्वीट कर खराब नाश्ते की शिकायत की। ट्वीट के बाद हरकत में आए आईआरसीटीसी ने ट्रेन के सी-3 कोच के यात्रियों को ब्रेड बदल कर दी। प्रेम किशोर द्विवेदी ने बताया कि पहले तो पत्नी की शिकायत को किसी ने कोई तवज्जो नहीं दी, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा होने व ट्वीट होने की वजह से करीब आधा घंटा बाद ब्रेड बदल कर दी गई।

कहा कि सरकार प्रचार करती कुछ और है और होता कुछ ओर है। यात्रियों को जबरन फंगस लगा खाद्य पदार्थ खिलाया जा रहा है। कहा कि भारतीय रेलवे की उत्तम व्यवस्था हम आपके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखते हैं। कहा कि जब तक कुछ यात्रियों को पता चलता तब तक वह ब्रेड खा चुके थे।

यात्रियों को खराब नाश्ता दिए जाने की शिकायत आने के बाद सर्विस प्रोवाइडर व ब्रेड उपलब्ध कराने वाली फर्म पर कार्रवाई की जाएगी। नाश्ते के पैक में दो स्लाइस थी, जिसमें फफूंदी लगी होने की शिकायत मिलने के बाद पूरे कोच का बदल कर नाश्ता दिया गया। - अजीत कुमार सिंह, मुख्य क्षेत्रीय अधिकारी, आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed