{"_id":"6488b98eb14323bd0a0b7333","slug":"etawah-pac-assistant-commander-and-his-wife-tried-to-commit-suicide-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: पीएसी के सहायक सेनानायक व उनकी पत्नी ने किया जान देने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: पीएसी के सहायक सेनानायक व उनकी पत्नी ने किया जान देने का प्रयास
Wed, 14 Jun 2023 12:19 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:19 AM IST
सार
इटावा से बड़ी खबर आई है। पीएसी के सहायक सेनानायक और उनकी पत्नी ने जान देने का प्रयास किया। दोनों की हातल गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में 28वीं वाहनी पीएसी के सहायक सेनानायक राकेश नायक और उनकी पत्नी ने मंगलवार रात आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां से दोनों को सैफई सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया है। गोरखपुर निवासी राकेश नायक (55) 28वीं पीएसी वाहनी में सहायक सेनानायक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
वे पीएसी में ही बने आवासीय परिसर में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात सहायक सेनानायक राकेश फंदे से लटक गए, जबकि उनकी पत्नी जागृति (46) ने जहर खा लिया। घर में चीखपुकार सुनकर उनके पीएसी के आरक्षी पहुंच गए। वे दोनों को गंभीर हालत में देर रात लगभग साढ़े दस बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां से दोनों को सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला गृह कलह से जुड़ा पता चल रहा है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। सूचना पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह भी मौके पर पहुंचकर जानकारी की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना का सही कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन