{"_id":"62f0f5387f47160aac650d4d","slug":"etawah-news-old-man-died-due-to-raw-wall-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: घर की कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: घर की कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 08 Aug 2022 05:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Aug 2022 05:09 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के जसवंतनगर में बारिश के चलते सोमवार सुबह एक ग्रामीण के घर की कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबकर गृह स्वामी बुजुर्ग की मौत हो गई। सोमवार सुबह पांच बजे बृज किशोर (68) पुत्र राम सिंह घर में ही बने एक कमरे में बंधी गाय को चारा डालने जा रहा था। इस दौरान दीवार भरभरा कर गिर पड़ी।
विज्ञापन
मलबे में वृद्ध दब गया। ग्रामीणों ने दौड़कर परिजनों के साथ मलबे में दबे घायल बुजुर्ग को निकाला। आनन-फानन परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने लगे तब तक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन