फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Newly married woman died under suspicious circumstances

Etawah: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दो महीने पहले ही हुई थी शादी, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Mon, 19 Feb 2024 06:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Feb 2024 06:14 PM IST
सार

यूपी के इटावा में नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Etawah: Newly married woman died under suspicious circumstances
सुमन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत हो गई। दो महीने पहले ही शादी हुई थी। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने आरोप लगाया है। मजिस्ट्रेट की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजीतनगर निवासी ओमप्रकाश ने बेटी सुमन (24) की शादी सात दिसंबर 2023 को ऊसराहार थाना क्षेत्र के बादरीपूठ गांव निवासी सुग्रीव से की थी।

विज्ञापन


सुग्रीव के पिता शिवकुमार गांव में ही राजकुमार मेमोरियल डॉ. भीमराव आंबेडकर माध्यमिक स्कूल चलाते हैं। सुग्रीव उसी स्कूल में शिक्षक हैं। सुमन ने जनवरी में सीटेट की परीक्षा दी थी। वह स्कूल में पढ़ाती भी थी। ससुर शिवकुमार ने बताया सुमन की रविवार देर शाम तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उनका कहना है कि मायके वालों को फोन से सूचना दे दी थी। तबीयत बिगड़ने पर पिता से लगातार बात हो रही थी। सुमन के भाई विमल ने बताया सुसराल से बहन की मौत की सूचना नहीं मिली थी।

विज्ञापन

उन्हें शाम को सिर्फ ससुरालियों ने तबीयत बिगड़ने की सूचना दी थी। परिजनों के साथ रात करीब एक बजे सुमन की ससुराल पहुंचे तब मृत अवस्था में मिली। विमल का आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बहन की हत्या कर शव स्कूल में रखे थे। शव को वह ठिकाने लगाना चाहते थे। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी बेचन सिंह ने बताया तबीयत बिगड़ने से मौत होने की जानकारी मिली है। नायब तहसीलदार प्रीति सिंह की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed