फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Murder Brutal murder of a young man throat slit with a sharp weapon wifes hands and feet were tied

Etawah Murder: युवक की नृशंस हत्या…धारदार हथियार से रेता गला, पत्नी के हाथ-पैर बंधे थे, बच्चों ने कही ये बात

Sat, 16 Nov 2024 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Nov 2024 09:51 AM IST
सार

Etawah News: ऊसराहार थाना क्षेत्र में घर में परिवार के साथ सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन
Etawah Murder Brutal murder of a young man throat slit with a sharp weapon wifes hands and feet were tied
जानकारी देते मृतक के बच्चे - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र के गपचिया गांव में शुक्रवार रात करीब एक बजे अज्ञात लोगों ने घर में परिवार के साथ लेटे मनोज कुमार (40) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के समय युवक अपनी पत्नी अंजली के साथ कमरे सो रहा था।

विज्ञापन

वहीं, उसके तीन बच्चे बाहर सो रहे थे। घटना के बाद पत्नी ने बच्चों को आवाज देकर बुलाया। बड़ी बेटी भावना ने अपने मामा को सूचना दी, तो उन्होंने डायल 112 पर हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पडताल शुरू की है।
विज्ञापन

बच्चों का कहना है कि मां ने घटना के बाद आवाज देकर बुलाया था। कमरे में पिता का शव पड़ा था और मां के हाथ-पैर बंधे हुए थे। मामा ने पुलिस को घटना की सूचना दी है। मौके पर सीओ भरथना व एसपी देहात भी पहुंचे है। उन्होंने कहा कि जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed