फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Mechanic dies after gas welding compressor tank explodes

Etawah: गैस वेल्डिंग कंप्रेशर की टंकी फटने से मिस्त्री की मौत, तेज धमाके से इलाके में दहशत

Sat, 01 Jun 2024 07:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Jun 2024 07:39 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में गैस वेल्डिंग कंप्रेशर की टंकी फटने से मिस्त्री की मौत हो गई। तेज धमाके से इलाके के लोग दहशत में आ गए।

विज्ञापन
Etawah: Mechanic dies after gas welding compressor tank explodes
मनोज शर्मा की फाइल फोटो व टंकी फटने से बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्नीचर कारखाने में तेज धमाके के साथ गैस वेल्डिंग कंप्रेशर की टंकी फटने से मिस्त्री की मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। कस्बा के मोहल्ला ब्रह्म नगर में स्थित एक कारखाने में शनिवार सुबह करीब 10 बजे गैस वेल्डिंग कंप्रेशर की टंकी फटने से कारखाना संचालक मनोज शर्मा (45) लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


अचानक धमाके की आवाज होने पर पास ही रह रहे परिजन व मोहल्लावासी घटना स्थल की ओर दौड़ पर और गंभीर रूप से घायल मनोज को आनन-फानन में निजी वाहन से इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना स्थल का पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई में जुट गई है। भाई चंदन शर्मा ने बताया कि मनोज फर्नीचर का काम करते थे, मोहल्ले में किराए के अहाते में कारखाना लगाए थे। कुछ दिन पहले कानपुर से कार्बेट की नई टंकी लाए थे। शनिवार सुबह उसी टंकी में कार्बेट लगाकर चेक करने के दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed