फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Married two months ago, husband committed suicide

Etawah: दो माह पहले हुई थी शादी...पत्नी छोड़कर चली गई, युवक फंदे पर झूला, मौत

Sun, 02 Jul 2023 10:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jul 2023 10:26 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने मौत को गले लगा लिया। दो माह पहले शादी हुई थी। शादी के 15 दिन बाद पत्नी छोड़ कर चली गई थी। 

विज्ञापन
Etawah: Married two months ago, husband committed suicide
रणवीर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैफई जिले में पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने शनिवार दोपहर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दो माह पहले मृतक की शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदोई के गांव बलभद्रपुर निवासी रामनरेश दिवाकर का पुत्र रणवीर सिंह (22) की दो मई को शादी हुई थी। शादी के 15 दिन बाद पत्नी छोड़ कर चली गई थी।

विज्ञापन


तभी से युवक परेशान चल रहा था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गांव से एक किलोमीटर दूर खेत पर जाकर बबूल पेड़ पर अंगोछा का फंदा बनाकर लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई। वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन व पुलिस टीम ने शव को नीचे उतारकर सैफई मेडिकल कॉलेज में बने शव गृह में रखवाया। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन

मृतक के भाई अजीत कुमार ने आरोप लगाया कि उसके भाई की शादी दो मई को कानपुर पनकी निवासी युवती से हुई थी। शादी के दो-तीन दिन बाद ही उसके भाई ने पत्नी को अपने प्रेमी से बात करते पकड़ा था। इसको लेकर लगातार आपस में झगड़ा होता था। पत्नी ने मारपीट की झूठी सूचना थाना पुलिस को दी थी।

पुलिस ने भाई का शांतिभंग में चालान भी किया था। ससुराल पक्ष के लोग पत्नी को अपने साथ लेकर चले गए थे। इसको लेकर रणवीर मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसको लगातार ससुराल वाले फोन पर धमकियां दे रहे थे। इससे आहत होकर रनवीर ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने बताया कि घटना की सूचना पर परिवारीजनों से जानकारी प्राप्त होने पर पता चला कि दो माह पहले शादी हुई थी। पत्नी छोड़ कर चली गई। इस कारण युवक के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed