{"_id":"671cedfcb166819abe0fd587","slug":"etawah-girl-commits-suicide-after-video-call-with-a-young-man-2024-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: युवक से वीडियो कॉल के बाद युवती ने दी जान, मां बोली- शादी का झांसा देकर बेटी का कर रहा था शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: युवक से वीडियो कॉल के बाद युवती ने दी जान, मां बोली- शादी का झांसा देकर बेटी का कर रहा था शारीरिक शोषण
Sat, 26 Oct 2024 06:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 26 Oct 2024 06:58 PM IST
सार
Etawah News: युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
युवती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
युवक से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने गांव के युवक पर युवती को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव निवासी मिलन पुत्र अरुण कुमार ने बताया कि चाचा ब्रजेश कुमार का घर गांव में ही है। शुक्रवार को उनके घर पर बच्चे की छठी का कार्यक्रम था। पूरा परिवार वहीं गया हुआ था। मां अनीता देवी ने शाम को बहन कामिनी (21) को किसी काम से घर भेजा था।
काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो बहन फंदे पर लटक रही थी। मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और बहन को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिलन ने बताया कि गांव के ही बंटी यादव की वीडियो कॉल बहन के मोबाइल में मिली है। कामिनी बैंकिंग की तैयारी कर रही थी। आईटीआई चौराहा पर बच्चों को कोचिंग पढ़ाती थी। वह दो भाइयों इकलौती थी।

मृतका की मां ने थाने में तहरीर में बताया कि दो साल से बंटी शादी का झांसा देकर बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। कहीं और शादी करने पर कामिनी को पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दे रहा था। इसी बात से क्षुब्ध होकर बेटी ने फंदा लगाकर जान दी है। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।