फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Four more arrested in case of mobile theft worth Rs 1.75 crore from container

Etawah: कंटेनर से 1.75 करोड़ के मोबाइल चोरी मामले में चार और गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 06:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Jan 2025 06:58 PM IST
सार

Etawah News: पुलिस ने आरोपियों के पास से 53 मोबाइल, एक कार, सोने का हार व 15,68,280 रुपये बरामद किया है।

विज्ञापन
Etawah: Four more arrested in case of mobile theft worth Rs 1.75 crore from container
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इकदिल क्षेत्र में स्थित एक ढाबे पर कंटेनर का डिजिटल लॉक तोड़कर 1.75 करोड़ रुपये के मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 15,68,280 रुपये नकद, 53 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इससे पहले इस चोरी में छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उनके पास से साढ़े लाख रुपये की नकदी और 200 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन




10 जनवरी को दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर दुर्गेश मिश्रा निवासी मड़कड़ा देवरिया ने इकदिल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि 29 दिसंबर को दिल्ली स्थित डिपो से माल को लोड करके कोलकाता जाने के लिए निकला था। वाहन में कुल 21 करोड़ रुपये का माल था।
विज्ञापन


31 दिसंबर को जब कोलकाता डिपो में वाहन पहुंचा तो 1.75 करोड़ रुपयों के माल की चोरी का पता चला। मामले में पुलिस ने 15 जनवरी को छह आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे साढ़े 10 रुपये कैश, एक कार, 202 मोबाइल बरामद किए थे। अन्य चार आरोपियों की भी तलाश की जा रही थी। शनिवार को थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान ग्वालियर बाईपास के पास घेराबंदी कर चार और आरोपियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके नाम अमित कुमार सिंह (25) निवासी तिलका मांझी जगदीशपुर थाना बरारी भागलपुर (बिहार), अतुल (32) निवासी अकराबाद थाना अकराबाद अलीगढ़, विकास (30) निवासी लोहगढ़ थाना अतरौली अलीगढ़, विकास निवासी बाबूराम निवासी वजन की गली भिवाड़ी थाना भिवाड़ी हरियाणा हाल निवासी शकूरपुर बस्ती रेलवे स्टेशन के पास थाना शकूरपुर नई दिल्ली (27) हैं। आरोपी अतुल के खिलाफ गौतम बुद्धनगर में भी रिपोर्ट दर्ज है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नकद के साथ लगभग 60 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed