फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Five miscreants arrested in encounter

Etawah: ऑटो लूटने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल, दो आरोपी हाईस्कूल के छात्र

Tue, 13 Feb 2024 08:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Feb 2024 08:19 PM IST
सार

यूपी के इटावा में पुलिस ने पांच बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।

विज्ञापन
Etawah: Five miscreants arrested in encounter
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में ऑटो लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटा गया ऑटो, चालक का मोबाइल, एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। पकड़े गए बदमाशों में दो हाईस्कूल के छात्र हैं।

विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि छह फरवरी को अनिल कुमार निवासी नगला कन्हई निहाली गांव थाना जसवंतनगर ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी थी। बताया था चार लोग ऑटो बुक कराकर ले गए थे। रम्पुरा गांव से पहले ऑटो लेकर भाग गए थे। इसमें उसका मोबाइल भी था। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक ऑटो लोहन्ना चौराहा से ग्वालियर बाईपास रोड पर लाॅयन सफारी की ओर जा रहा है। सफारी के पास पहुंची पुलिस ने उक्त ऑटो को रोकने के लिए इशारा किया तो चालक तेजी से ऑटो भगाने लगा। पुलिस टीम के पीछा करने पर ऑटो सवार बदमाशों ने फायर किया।

विज्ञापन

पुलिस से घिरता देख बदमाश ऑटो रोककर झाड़ियों की तरफ फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश जीवाराम निवासी नगला गुंदी थाना बलरई के पैर में गोली लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर मुकेश राजपूत, नीलेश राजपूत, संदीप राजपूत उर्फ बंटी व नवनीत राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। चारों पुरादसू गांव थाना चित्राहाट जिला आगरा के रहने वाले हैं। जीवाराम के पास से एक तमंचा, एक जिंदा और लूटा हुआ ऑटो बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया नीलेश और नवनीत हाईस्कूल के छात्र हैं और बालिग हैं। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed