फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Death of a men, brother accused of murder

Etawah: सभासद की मौत, शव पहुंचा घर तो परिजनों में मची चीख-पुकार, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 10 Nov 2022 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Nov 2022 08:16 PM IST
सार

इटावा जिले के जसवंतनगर के सभासद की मौत हो गई। उनका शव फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Etawah: Death of a men, brother accused of murder
मुगीशुद्दीन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में जसवंतनगर के सभासद का शव फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज में मिला है। भाई ने एक युवती पर हत्या का आरोप लगाया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। पत्नी रोते-रोते कई बार बेहोश हुईं। जसवंतनगर के मोहल्ला सराय खाम निवासी गाजीउद्दीन फारुकी ने बताया कि भाई मुगीशुद्दीन फारूकी उर्फ मणि (42) वार्ड-14 सराय खाम से सभासद थे।

विज्ञापन


मंगलवार को वह ढाई लाख रुपये लेकर स्कूटी से फिरोजाबाद के सिरसागंज गए थे। बुधवार दोपहर तक नहीं लौटे तो कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया पर फोन नहीं उठा। शाम को भाई का फोन किसी महिला ने उठाया और भाई के बारे में पूछने पर उसने फोन काटकर बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस से सूचना मिली कि सिरसागंज के सोथरा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी है और हादसे में मुगीशुद्दीन की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ फिरोजाबाद पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

गुरुवार दोपहर जब मुगीशुद्दीन का शव घर पहुंचा तो पत्नी शबाना बेगम बेहोश हो गईं। परिवार की महिलाओं ने पानी डालकर उठाया, लेकिन फिर वह रोते हुए बेहोश हो गईं। वहीं, बेटी हूरिया नाज (13), रिजा नाज (10) व बेटा रुहान (4) रो-रोकर बेहाल रहे।

पैसे के लिए युवती देती थी धमकी
भाई गाजीउद्दीन ने बताया कि फिरोजबाद सिरसागंज के एक गांव की युवती के घर पर भाई का आना-जाना था। युवती भाई को ब्लैकमेल कर पैसे लेती थी। कुछ दिन पहले भाई ने युवती को दो लाख रुपये दिए थे। मंगलवार को भाई ढाई लाख रुपये लेकर युवती को देने गए थे। भाई की हत्या कर दुर्घटना दिखाई जा रही है। भाई का मोबाइल भी गायब है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देकर युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed