फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Crime: Woman died after being shot

Etawah Crime: बेटे से चली गोली, मां की मौत, शराब के लिए रुपये न देने पर हुआ था विवाद, आरोपी फरार

Sun, 10 Jul 2022 02:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Jul 2022 02:45 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में विवाद के बाद गोली चलने से महिला की मौत की घटना सामने आई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Etawah Crime: Woman died after being shot
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के बसरेहर में शराब के लिए रुपये मांग रहे बेटे का मां से विवाद हो गया। गुस्साए बेटे ने नशे में तमंचा निकला लिया। बड़े भाई ने रोकने की कोशिश की। इस बीच गोली चलने से मां की मौत हो गई। सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आरोपी मौके से फरार है।

विज्ञापन


पुलिस ने भाई की तहरीर पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला मर्दान निवासी उर्मिला देवी के पति की करीब आठ साल पहले मौत हो चुकी है। महिला अपने चार बेटों कुंवर बहादुर, मनोज, जसवीर और शिवप्रताप के साथ रहती थी। सबसे छोटा बेटा शिवप्रताप ट्रक चालक है और शराब पीने का लती है। शनिवार सुबह ट्रक से गांव आया था। दोपहर करीब दो बजे उसने मां से झगड़कर दो हजार रुपये लिए और घर से चला गया।

विज्ञापन

देर शाम वह नशे की हालत में घर आया। इस दौरान बिजली न होने की वजह से मां, भाई मनोज और उसकी पत्नी-बच्चे छत पर थे। परिजनों के अनुसार, रात लगभग नौ बजे शिवप्रताप छत पर गया और मां से फिर रुपये मांगने लगा। मना करने पर वह झगड़ने लगा। भाई मनोज के बोलने पर तमंचा निकालकर लहराने लगा। परिजन उसे रोक रहे थे कि अचानक गोली चल गई, जो मां की पीठ में लग गई। इससे हड़कंप मच गया। आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि बड़ा भाई मां को सैफई लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed