{"_id":"6294fe20f8528c2f843a3399","slug":"etawah-crime-news-video-viral-of-wife-beating-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसे कौन सबक सिखाता है: पति को रस्सी से बांधकर घर में घसीटा, फिर खंभे में बांधकर बरसाईं लाठियां, सफाई में कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे कौन सबक सिखाता है: पति को रस्सी से बांधकर घर में घसीटा, फिर खंभे में बांधकर बरसाईं लाठियां, सफाई में कही ये बात
Tue, 31 May 2022 06:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 May 2022 06:33 PM IST
सार
इटावा जिले में पति को रस्सी के बांधकर घर में घसीटने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पत्नी ने पति को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा। पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
रस्सी से बांधकर पति को घर में घसीटती पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के इटावा जिले में दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। शराबी पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने उसे रस्सी से बांधकर घर में घसीटा। उसके बाद खंभे से बांधकर उसे लाठियों से जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामले की जानकारी होने पर संबंधित थाने की पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। वायरल वीडियो इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर गांव का बताया जा रहा है। पति राधेश्याम को पीटने वााली महिला का नाम रेनू बताया जा रहा है। बताते हैं कि राधेश्याम शराब का लती है। वह दिनभर शराब पीकर गांव के अपने शराबी दोस्तों को घर में बैठाता है। नशे में उसके दोस्त कभी उसकी पत्नी तो कभी बच्चों से छींटाकसी करते हैं।

कुछ दिन पहले शराब पीने के चक्कर में राधेश्याम ने गांव के ही अपने मकान के एक हिस्से को कुछ कीमत में ही बेच दिया और उसके रुपये भी नशेबाजी में उड़ा दिए। इससे गुस्साई पत्नी रेनू ने कुछ दिन पहले अपने पति से इसे लेकर विरोध जताया तो उसने गाली-गलौज और मारापीट शुरू कर दी। बचाने आए बच्चों को भी उसने पीट दिया।
इससे गुस्सा कर रेनू ने पति को रस्सी से बांधकर घसीटा और घर के ही खंभे में बांधकर उसे जमकर डंडों से पीटा। महिला की मानें तो कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस घरेलू मसला समझकर नहीं आई। हालांकि थानाध्यक्ष का कहना है कि कोई शिकायत नहीं की गई थी। वीडियो का संज्ञान लेकर रविवार देर रात मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।